फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: jewelry of Crores stolen from a showroom

चोरों ने उड़ाए करोड़ों के जेवर, शोरूम के बाहर खड़े गार्ड रहे अनजान

Thu, 21 Jan 2021 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Jan 2021 05:43 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: jewelry of Crores stolen from a showroom
इसी शोरूम में हुई चोरी... - फोटो : अमर उजाला

कालकाजी में अंजलि शोरूम से चोर मंगलवार रात करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चुराकर ले गए। हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड शोरूम के बाहर सुरक्षा करते रह गए और चोर एक फ्लोर से सारी ज्वेलरी चुराकर ले गए। बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते तीन मंजिला शोरूम में घुसे थे।

विज्ञापन


कालकाजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण-पूर्व जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी दिन भर मौके व कालकाजी थाने में रहे। जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि पीड़ित ज्वेलर व उनके मैनेजर ने बुधवार देर रात तक ये नहीं बताया था कि कितने रुपये की ज्वेलरी चोरी हुई है। स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि चोर कई करोड़ रुपये की ज्वेलरी चुराकर ले गए हैं।
विज्ञापन

 
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कालकाजी के एच-ब्लाक में देशबंधु कॉलेज के नजदीक मेन रोड पर अंजलि शोरूम है। ये शोरूम तीन मंजिला है। शोरूम के बाहर हमेशा चार से पांच सिक्यूरिटी गार्ड हथियारों के साथ तैनात रहते हैं। बताया रहा है क शोरूम के पीछे भी गली में गार्ड तैनात रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे शोरूम को खोला गया तो चोरी का पता लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरूम के मैनेजर ने इसकी सूचना कालकाजी थानाध्यक्ष संदीप घई को फोन कर दी। शुरुआती जांच में पता लगा है कि चोर छत के रास्ते शोरूम में घुसे थे। वह छत की टीनशेड व खिड़की को काटकर अंदर घुसे थे। इसके बाद वह अंदर से ही ग्राउंड फ्लोर पर आए। चोर ग्राउंड फ्लोर से सारी सोने व डायमंड की ज्वेलरी चुराकर ले गए। 

चोर छत के रास्ते ही वापस गए हैं। बाहर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। उन्हें चोरी के बारे में सुबह तक पता नहीं लगा। जिला डीसीपी आरपी मीणा का कहना है कि पीड़ित ज्वेलर शिकायत देंगे उसके बाद ही पता लगेगा कि कितने रुपये की ज्वेलरी चोरी हुई है। ज्वेलरी शोरूम में चोरी की इस वारदात से आसपास के इलाके व कॉलोनियों में दशहत फैल गई। 

नकाब पहने चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद 
ज्वेलरी शोरूम में चोरी करने घुसे चोर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। मगर चोरों ने चेहरे पर नकाब पहना हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक से दो चोर नकाब पहने सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। शुरुआती जांच के बाद ये नहीं कहा जा सकता कि शोरूम में कितने चोर चोरी करने घुसे थे और कुल चोर कितने हैं। 

छत के रास्ते शोरूम में घुसे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार चोर छत के रास्ते शोरूम में घुसे थे। चोर शेड काटकर अंदर घुसे। पुलिस ने शोरूम के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त कर लिया है। पुलिस को मौक से कुछ फिंगर प्रिंट मिले हैं। 


पश्चिमी बंगाल के व्यक्ति का शोरूम है-
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंजलि शोरूम पश्चिमी बंगाल के एक ज्वेलर का है। वह कभी-कभी शोरूम में आते हैं। यहां पर मैनेजर पूरे शोरूम को संभालता है। 

चौथी बिल्डिंग की  सीढ़ियां बाहर की ओर हैं
शोरूम की बिल्डिंग से सटी चौथी बिल्डिंग की सीढ़ियां बाहर की ओर बनी हुई हैं। सीढ़ियों का रास्ता हमेशा खुला रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed