फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news:  Infections are decreasing, but death figures are not decreasing

दिल्ली में कोरोना : घट रहे हैं संक्रमित, लेकिन कम नहीं हो रहा मौत का आंकड़ा

Mon, 17 May 2021 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 03:52 AM IST
सार

  • पहले औसतन 18 हजार मामले आने पर 186 मौतें हो रही थी, अब 7 हजार मामलों पर 178 लोग गंवा रहे जान

विज्ञापन
Delhi news:  Infections are decreasing, but death figures are not decreasing
corona in india - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से सुधर रहे हैं। साथ ही संक्रमण दर में भी कमी आ रही है, लेकिन मौत के मामले कम नहीं हो रहे हैं।  विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के गंभीर मरीज कम नहीं हो रहे हैं। ऐसे में मौत के मामलों में कमी आने में समय लग सकता है। 

विज्ञापन


दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह से कोरोना के मामले बढ़ने लगे थे। इसके बाद हर दिन दैनिक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा था और 20 अप्रैल को चौथी लहर का पीक आया था। तब एक दिन में ही कोरोना के 28,395 मामले आए थे। इसके बाद अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक हालात में कोई सुधार नहीं हुआ, लेकिन 1 मई से स्थिति बदलने लगी। इस दिन दैनिक संक्रमितों की जो संख्या 25219 थी, वह 16 मई को घटकर 6456 रह गई, लेकिन इस दौरान मौत के मामलों में कोई खास कमी नहीं आई। 
विज्ञापन


अप्रैल में प्रतिदिन औसतन 18  हजार मामले आने पर 186 लोगों की मौत हो रही थी, वहीं मई में प्रतिदिन 7 हजार मामले आने पर भी 178 लोगों की मौत हो रही है। इस लिहाज से देखें तो संक्रमितों की संख्या आधे से भी कम हो गई है, लेकिन मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। इससे दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर भी बढ़कर 1.55 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के मामलों में कमी न आने के कारणों पर एम्स के डॉक्टर विक्रम का कहना है कि अभी भी दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में करीब 6 हजार संक्रमित मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। इनमें से कई रोगियों की हालत गंभीर है। साथ ही कई मरीज गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। एक से दो दिन में ही उनकी मौत हो रही है। 

तारीखवार संक्रमित और मौत के आंकड़े
तारीख      दैनिक मामले      मौत
01 मई    25,219        412
03    18,043             448
06    19,133             335
09    13,336            273 
12    13,287            300
15    6430               337
(नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।)

संक्रमण दर घटकर 10.4 फीसदी पहुंची

राजधानी में कोरोना से संक्रमण दर में लगातार कमी आ रही है। रविवार को संक्रमण दर घटकर करीब 10.4 फीसदी हो गई। पिछले 25 दिनों में यह दर 26 फीसदी कम हो चुकी है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9706 मरीज स्वस्थ हुए और कोरोना के 6456 मामले आए। जबकि 262 लोगों की मौत हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 13,93,867 हो गई है। इनमें से 13,09,578 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस महामारी से अब तक कुल 21,506 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 62,783 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 16,249 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 867 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 39,211 रह गई है।

पिछले 24 घंटे में कुल 62,059 टेस्ट हुए, जिसमें 10.40 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 45,094 और रैपिड एटीजन से 16,965 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 82 लाख 88 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। रेड जोन की संख्या 57,309 हो गई है।

1,18,087  लोगों का टीकाकरण हुआ
कोरोना टीकाकरण अभियान में बीते 24 घंटे में 1,18,087 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 80,292 लोगों को पहली और 37,795 को दूसरी खुराक दी गई। अबतक कुल 45 लाख 11 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed