फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : In Delhi, the fine on masks may end

Delhi News : दिल्ली में खत्म हो सकता है मास्क पर जुर्माना, त्योहारी सीजन में जन-जागरूकता पर रहेगा जोर

Fri, 23 Sep 2022 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 04:24 AM IST
सार

Delhi News : दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर लगने वाले 500 रुपये के जुर्माने को समाप्त कर सकता है। इसके साथ ही कोरोना के मामलों में लगातार हो रही कमी को देखते हुए अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों और उपकरणों को भी चरणबद्ध तरीके से कम करने पर सहमति बनी है। 

विज्ञापन
Delhi News : In Delhi, the fine on masks may end
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर लगने वाले 500 रुपये के जुर्माने को समाप्त कर सकता है। इसके साथ ही कोरोना के मामलों में लगातार हो रही कमी को देखते हुए अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों और उपकरणों को भी चरणबद्ध तरीके से कम करने पर सहमति बनी है। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए)  की बैठक में दिल्ली में कोविड हालात की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन


डीडीएमए ने अप्रैल में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था। मास्क नहीं लगाने वालों पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया था। बैठक में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बैठक में मास्क के उल्लंघन पर 500 रुपये के जुर्माने में ढील देने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन के दौरान आम लोगों को जागरूक करने के लिए और कदम उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में इन्फ्लूएंजा जैसे संक्रामक रोग की पहचान करने के लिए बड़े स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलाव एहतियाती टीके की खुराक लगवाने को मौजूदा 24 फीसदी से बढ़ाकर कम से कम 40-50 प्रतिशत करने पर भी सहमति बनी।

जीनोम सीक्वेंसिंग के आंकड़ों के विश्लेषण पर जोर
सूत्रों का कहना है कि एहतियाती टीके की खुराक लगवाने को मौजूदा दर 24 फीसदी से बढ़ाकर कम से कम 40-50 फीसदी करने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों की माने तो स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपदा से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार करेगा। बैठक में जीनोम सीक्वेंसिंग के आंकड़ों के विश्लेषण पर भी जोर दिया गया ताकि मामलों की संख्या में वृद्धि या किसी नये स्वरूप के सामने आने पर पता चल सके। वहीं विशेषज्ञ सदस्यों ने जोर दिया कि हमें अभी ढीला नहीं पड़ना चाहिए।


मुख्यमंत्री ने की बूस्टर डोज लगवाने की अपील
डीडीएमए की बैठक में के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से बूस्टर डोज जरूर लगवाने की अपील की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि उपराज्यपाल की अध्यक्षता में आज डीडीएमए की मीटिंग (बैठक) हुई। कोरोना की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। कई अहम निर्णय हुए। सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि सब लोग वैक्सीन (टीके) की बूस्टर डोज जरूर लगवायें। त्योहारों के सीजन में अपने परिवार को कोरोना से सुरक्षित रखें। कोरोना से बचने के लिए सभी एहतियात बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed