फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: hottest 14 february in nine years

दिल्ली में नौ साल में सबसे गर्म रहा 14 फरवरी, हवा अब भी 'बहुत खराब'

Mon, 15 Feb 2021 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 07:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: hottest 14 february in nine years
दिल्ली में बदलता मौसम... - फोटो : पीटीआई

कई दिन से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को वेलेंटाइन-डे नौ साल में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इससे एक दिन पहले ही गर्मी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोमवार सुबह हल्के से मध्यम श्रेणी का कोहरा रह सकता है और दिन में सूरज की तपिश महसूस होगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, कमजोर पड़े पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिन-रात के तापमान में अधिक अंतर दर्ज किया जा रहा है। यही वजह है कि दिन अधिक गर्म और रातें सर्द हो रही हैं। इस सप्ताह भी परिस्थितियों में खास बदलाव की उम्मीद कम है। इसके बाद लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की आशंका है।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 8.6 व अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस डिग्री रहा। साल 2012 में यह 28 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम स्तर 42 फीसदी रहा। इस वजह से अलसुबह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कोहरा रहा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर श्रेणी में पहुंची तीन शहरों की हवा
मौसमी परिस्थितियों में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है। दिल्ली की हवा लगातार 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा व नोएडा में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले केवल गाजियाबाद की हवा ही गंभीर श्रेणी में थी। गुरुग्राम में 288 एक्यूआई के साथ हवा का स्तर खराब श्रेणी में रहा। सोमवार को भी हवा की गुणवत्ता यथावत रहेगी।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 351 रहा। गाजियाबाद 416, ग्रेटर नोएडा 402 और नोएडा 416 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद 366 के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed