फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news:  Fraud Call center cheating on pretext of job busted

बैंक में नौकरी के बहाने ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 34 गिरफ्तार, 30 महिला कॉलर

Sat, 23 Jan 2021 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Jan 2021 06:18 AM IST
विज्ञापन
Delhi news:  Fraud Call center cheating on pretext of job busted
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

साइबर सेल ने शाहदरा में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। कॉल सेंटर के जरिए लोगों को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। पुलिस ने धोखाधड़ी में शामिल 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 48 मोबाइल फोन, 85 सिम, आठ एटीएम कार्ड और तीन लैपटॉप जब्त किये हैं।

विज्ञापन

 
शाहदरा जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि साइबर सेल को जीटी रोड शाहदरा स्थित एक इमारत में फर्जी कॉल सेंटर चलने की जानकारी मिली थी। निरीक्षक हीरालाल के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को उक्त ठिकाने पर दबिश दी जहां बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगे जाने का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान कॉल सेंटर में मौजूद लोग नौकरी से संबंधित कॉल करते हुए पाये गये। पुलिस ने वहां से 34 लोगों को पकड़ा, जिसमें 30 महिला कॉलर थीं।
विज्ञापन

 
जांच में पता चला कि नौकरी के इच्छुक लोगों को बताया जाता था कि वह एक वेबसाइट bankinstantjob पर खुद को रजिस्टर्ड करें। इसके लिए उन्हें दस रुपये का शुल्क देने के लिए कहा जाता था। जाल में फंसने के बाद लोगों की बैंक और कार्ड की जानकारी लेकर रकम निकाल लेते थे। पुलिस को अभी तक तीन पीड़ित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएलएक्स पर नौकरी का देते थे विज्ञापन 
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ओएलएक्स के जरिए बैंक संबंधी विज्ञापन देते थे। नौकरी के इच्छुक लोगो के संपर्क करने पर कॉल सेंटर में मौजूद लोग उसे अपनी जाल में फंसा लेते थे। उनसे नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही दस रुपये का पैमेंट करने के लिए कहते थे। पैमेंट के दौरान एडमिन पोर्टल के जरिए उनके कार्ड की जानकारी हासिल कर लेते थे। उसके बाद पीड़ित के खाते से दो से पांच हजार रुपये काट लिया जाता था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed