फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : First vaccination center opened in Chhatarpur for differently abled people

दिल्ली : दिव्यांगों के लिए छतरपुर में खुला पहला टीकाकरण केंद्र, दिखाना होगा प्रमाण पत्र

Sat, 29 May 2021 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 May 2021 04:00 AM IST
सार

  • दक्षिण दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट के एक नोटिस के अनुसार, केंद्र पर फिलहाल 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के दिव्यांगजनों को वैक्सीन मिल सकेगा
  • रविवार को छोड़कर सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक केंद्र खुला रहेगा

विज्ञापन
Delhi News : First vaccination center opened in Chhatarpur for differently abled people
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत दिव्यांगों के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र खोला जा रहा है। शुक्रवार को छतरपुर के सर्वोदय कन्या विद्यालय में दिव्यांगों के लिए समर्पित एक कोविड टीकाकरण केंद्र खोला गया। 

विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट के एक नोटिस के अनुसार, केंद्र पर फिलहाल 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के दिव्यांगजनों को वैक्सीन मिल सकेगा। रविवार को छोड़कर सप्ताह के प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक केंद्र खुला रहेगा। वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति होने पर कम आयु वालों को भी यहां टीकाकरण होगा। 
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि आगंतुकों को विकलांग पहचान पत्र के रूप में विकलांगता का प्रमाण, पीडब्ल्यूडी आश्रय,  छात्रावास, केंद्र में निवास का प्रमाण, या कोई अन्य प्रासंगिक पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र ले जाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को सरकार ने सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को आदेश दिया था कि वे जिला स्तर पर राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय करें ताकि समय पर इलाज और दिव्यांगों को टीकाकरण की सुविधा मिल सके। 

विभाग ने अधिकारियों को गैर सरकारी संगठनों की एक जिलेवार सूची भी प्रदान की ताकि वे महामारी के दौरान भोजन, आश्रय, उपचार और अन्य आवश्यकताओं के लिए दिव्यांग व्यक्तियों को सूचना और सेवाएं प्रदान करने के लिए संपर्क स्थापित कर सकें।

टीकाकरण में उत्तर पश्चिमी जिला सबसे आगे

एक तरफ कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते राजधानी के सरकारी टीकाकरण केंद्र बंद हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब तक के टीकाकरण पर गौर करें तो उत्तर पश्चिमी जिला ने सर्वाधिक 6.34 लाख वैक्सीन की खुराक दी है, जबकि उत्तर पूर्वी जिला में केवल 3.15 लाख लोगों को ही वैक्सीन मिल सका। केंद्र के साथ साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 16 जनवरी से शुरू टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 36.79 लाख कोविशील्ड और 16.04 कोवाक्सिन दिल्ली में दी जा चुकी हैं। 

10 मई को सबसे ज्यादा 1.41 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक 11.87 लाख लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी हैं। शहर में 23.71 लाख पुरुषों और 17.24 लाख महिलाओं को कम से कम एक खुराक दी गई है। उत्तर पश्चिमी जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर तक 6.34 लाख खुराकें दी हैं, जो शहर में अब तक की सबसे अधिक खुराक है। पश्चिमी दिल्ली जिले में 6.29 लाख वैक्सीन दिए गए हैं। इनके अलावा मध्य में 5.74 लाख, दक्षिणी जिला में 5.55 लाख और दक्षिण-पश्चिम जिले में 5.37 लाख खुराक दी गईं। 

दक्षिणपूर्व जिले में अब तक 4.84 लाख खुराकें दी हैं। नई दिल्ली में यह आंकड़ा 4.68 लाख, उत्तरी दिल्ली में 3.74 लाख, शाहदरा में 3.73 लाख और पूर्वी दिल्ली में 3.34 लाख है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि जिलों में दी जाने वाली खुराक की संख्या टीकाकरण केंद्र और लाभार्थी पर निर्भर करती है। कुछ जिले ऐसे हैं जिनमें दूसरों की तुलना में अधिक ग्रामीण क्षेत्र हैं। ऐसी जगहों पर लोगों को शुरुआती चरणों में पंजीकरण को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 

दिल्ली सरकार ने वैक्सीन की कमी के कारण बीते 22 मई को 18-44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण को निलंबित कर दिया था। जानकारी मिली है कि आगामी जून में फॉर्मा कंपनियों से इस श्रेणी के लिए शहर को लगभग 4 लाख और खुराक मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed