फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news:  february was the warmest month for the second time in 120 years

गर्मी के कई रिकॉर्ड बनाकर विदा हुई फरवरी, 120 साल में दूसरी बार सबसे गर्म रहा महीना

Mon, 01 Mar 2021 11:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Mar 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi news:  february was the warmest month for the second time in 120 years
मौसम के तेवर... - फोटो : amar ujala
दिल्ली-एनसीआर में फरवरी माह ने इस बार अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है। वर्ष 1901 से अब तक यह दूसरा मौका है जब फरवरी सबसे गर्म रहा है। राजधानी में इस बार फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इससे पहले 1960 में फरवरी में इतना ही तापमान दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


हालांकि सबसे गर्म फरवरी का रिकॉर्ड 2006 में बना, तब औसत अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस साल छह दिन ऐसे रहे हैं जब अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस बार 15 फरवरी से पहले ही तापमान 30 डिग्री पार कर गया था। 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फरवरी में ऐसा कभी-कभी होता है जब तापमान 30 डिग्री तक जाता है। इस बार की गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं और पंखे-एसी चलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभ एक ही बार आया और दो दिन ही बारिश हुई। इस कारण से गर्म हवाएं आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी के अंतिम दिन (रविवार) को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और 26 फरवरी को 33.2 डिग्री दर्ज किया गया था। 


रविवार को सबसे अधिक गर्म पूर्वी दिल्ली का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम इलाके में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed