फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Farmers will decide today strategy for MSP guarantee law

Kisan Andolan : एमएसपी गारंटी कानून के लिए किसान आज तय करेंगे रणनीति, खाप का आंदोलन को समर्थन

Sat, 08 Oct 2022 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 04:58 AM IST
सार

Delhi News :फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून बनवाने के लिए किसानों का दिल्ली बॉर्डर स्थित पंजाब खोड़ गांव में आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। मौसम खराब होने के बावजूद भी किसान डटे रहे, वहीं विभिन्न किसान संगठन के नेताओं ने एमएसपी गारंटी कानून के लिए ग्रुप मंथन किया।

विज्ञापन
Delhi News : Farmers will decide today strategy for MSP guarantee law
आज होगा आंदोलन की रणनीति का एलान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून बनवाने के लिए किसानों का दिल्ली बॉर्डर स्थित पंजाब खोड़ गांव में आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। मौसम खराब होने के बावजूद भी किसान डटे रहे, वहीं विभिन्न किसान संगठन के नेताओं ने एमएसपी गारंटी कानून के लिए ग्रुप मंथन किया। वह शनिवार को अपने आंदोलन की रणनीति का ऐलान करेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक वीएम सिंह ने कहा कि देश के गांवों तक एमएसपी कानून की लड़ाई को लेकर जाएगे और सरकार से कानून बनवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि फसल हमारी और भाव तुम्हारा अब नहीं चलेगा। इस दौरान सामूहिक संवाद का सत्र आयोजित किया गया, इसके बाद विभिन्न ग्रुप बनाकर एमएसपी गारंटी कानून पर चर्चा की गई। यहां किसानों का साथ देने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से किसानों का आना जारी रहा। 
विज्ञापन


वहीं, खाप नेताओं ने भी फसलों के लिए एमएसपी गारंटी कानून को समर्थन देने के लिए अधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन में आए देशभर के 200 किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब न्यूनतम मजदूरी तय हो सकती है, तो फिर फसलों के एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं। एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा का गठन 22 मार्च 2022 को हुआ था। इस मोर्च में देशभर के लगभग 200 किसान संगठन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed