फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers decorated tractors with posters for Parade on Republic day

पोस्टरों से सजने लगे ट्रैक्टर, गूंजेंगे देशभक्ति गीत ...और ये चेतावनी

Fri, 22 Jan 2021 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Jan 2021 05:27 AM IST
सार

  • किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने लिया तैयारियों का जायजा 
  • परेड की इजाजत न मिलने पर किसान तोड़ देंगे पुलिस बैरीकेड

विज्ञापन
Farmers decorated tractors with posters for Parade on Republic day
परेड की तैयारी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को प्र्रस्तावित किसानों की परेड से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने बृहस्पतिवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी टिकरी बॉर्डर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने आंदोलनरत किसानों से मुलाकात की और किसान परेड के आवश्यक निर्देश भी दिया। साथ ही दावा किया कि इस बार किसानों की शांतिपूर्ण परेड जरूर निकलेगी। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर पुलिस ने इजाजत नहीं दी तो किसान बैरीकेड फांद सकते हैं।

विज्ञापन


गुरनाम सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर आउटर रिंग रोड पर ही परेड निकाली जाएगी। यह परेड पूरी तरह से शांतिपूर्ण रुप से होगी, लेकिन यदि रास्ता नहीं मिला तो बैरिकेड भी तोड़ने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी पर रिंग रोड पर परेड के साथ प्रदर्शन भी होगा। ऐसे में सरकार से विनती है कि अधिकार और ट्रैक्टर से परेड करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने बताया कि इस बारे में अभी दिल्ली पुलिस से बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। पुलिस किसानों को दिल्ली में दाखिल नहीं होने देना चाह रही है, जबकि किसान आउटर रिंग रोड पर शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालेंगे।
विज्ञापन


परेड के लिए बॉर्डर पर पहुंच रहे ट्रैक्टर
26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए टिकरी बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से ट्रैक्टरों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी यहां बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। टिकरी बॉर्डर पर मीडिया सेल से जुड़े अंकुर ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर गत दिनों से ही किसानों का ट्रैक्टर के साथ पहुंचना चालू है। कुछ ट्रैक्टर आगामी 23 और 24 जनवरी को भी विभिन्न प्रांतों से बॉर्डर पर पहुंचेंगे जिसके बाद 26 जनवरी को आउटर रिंग रोड का रुख किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड के लिए ट्रैक्टरों को किया जा रहा तैयार
परेड के लिए टीकरी बॉर्डर पर ट्रैक्टरों को तैयार किया जा रहा है। ट्रैक्टरों को झंडे व पोस्टरों से सजाने के साथ उनपर आंदोलन को लेकर पंक्तियां भी लिखी जा रही हैं। एक किसान सुरजित सिंह के अनुसार, उन्होंने ट्रैक्टर की ढुलाई के साथ तेल पानी की भी व्यवस्था कर ली है। इसके साथ ही अतिरिक्त डीजल का भी इंतजाम है। एक अन्य किसान गुरमित ने कहा कि उन्होंने ट्रैक्टर पर बजाने के लिए विशेष रूप से देशभक्ति गीतों की व्यवस्था की जिसे गणतंत्र दिवस के मौके पर सुना जाएगा। 

प्रत्येक 100 मीटर पर होगा एक वॉलंटियर 
गणतंत्र दिवस की तैयारियां को लेकर विभिन्न रणनीति बनाई जा रही है। इसके तहत परेड के दौरान  प्रत्येक 100 मीटर पर एक वॉलिंटियर को तैनात किया जाएगा। वहीं, तकरीबन एक  हजार वॉलिंटियर परेड की कमान संभालेंगे। वॉलिंटियर विशेष रूप से परेड में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का काम करेंगे। वहीं, यह सुनिश्चित करेंगे की परेड शांयति पूर्ण रुप से की जा सके। किसी भी प्रकार की अराजकता न फैले।


शहीद भगत सिंह नाटक का मंचन
टिकरी बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के छात्र संगठन ने शहीद भगत सिंह नाटक का मंचरन किया। आंदोलन के माध्यम से छात्रों ने आंदोलनरत किसानों में उत्साह भरा। वहीं, अपने हक के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed