{"_id":"60121597dab7e165cd22db24","slug":"delhi-news-entry-exit-gates-of-lal-quila-metro-station-are-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रोः लाल किला स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद, जामा मस्जिद मेट्रो में प्रवेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रोः लाल किला स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद, जामा मस्जिद मेट्रो में प्रवेश पर रोक
Thu, 28 Jan 2021 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो के लाल किला स्टेशन पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिये गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जामा मस्जिद स्टेशन पर एंट्री प्रतिबंधित है। बाकी सेवाएं सामान्य हैं।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार की हिंसा के दौरान दिल्ली मेट्रो ने लाल किला, जामा मसजिद, टिकरी, नांगलोई समेत करीब पचास मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए थे। देर रात लाल किला और जामा मसजिद को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन की सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गई थी। बुधवार को भी इन स्टेशनों पर आवाजाही सामान्य नहीं रहीं। लाल किला मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह बंद रखा गया था। जबकि जामा मसजिद से प्रवेश की इजाजत नहीं थी। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि पुलिस से निर्देश पर इन मेट्रो स्टेशनों को खोला जाएगा।
दूसरी तरफ बीटिंग रिट्रीट के दौरान 29 जनवरी को येलो लाइन लाइन के दो उद्योग भवन और केंद्र सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर साढ़े चार घंटे मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। सुरक्षा के कारणों को देखते हुए उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय पर दोपहर दो से शाम साढ़े छह बजे तक प्रवेश और निकासी को बंद किया गया है। हालांकि, येलो लाइन से वॉलेट लाइन के लिए लोग कश्मीरी गेट से इंटरचेंज कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा को देखते हुए बुधवार को भी दिल्ली मेट्रो ने एहतियातन लाल किला मेट्रो को बंद रखा था। वहीं, जामा मसजिद पर प्रवेश प्रतिबंधित था। दिल्ली मेट्रो के बाकी स्टेशन पर आवाजाही सामान्य रही। दूसरी तरफ बीटिंग रिट्रीट के दौरान सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के दो मेट्रो स्टेशन दोपहर बाद दो बजे से साढ़े चार घंटे के लिए बंद रहेंगे।Entry gates of Jama Masjid metro station are closed: Delhi Metro Rail Corporation https://t.co/wwRcmxUxSo
— ANI (@ANI) January 28, 2021विज्ञापन