फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Employment market became life-saving for the unemployed

दिल्ली सरकार की मुहिम : बेरोजगारों के लिए संजीवनी बना रोजगार बाजार

Fri, 02 Jul 2021 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Jul 2021 04:25 AM IST
सार

  • दिल्ली सरकार के jobs.delhi.gov,in पोर्टल से बोरोजगारी दूरी करने की कवायद
  • जून महीने में एक हजार लोगों ने नौकरी ढ़ूंढ़ी, जून महीने में प्रतिदिन 300 नई नौकरियां पोर्टल पर पोस्ट की गईं

विज्ञापन
Delhi News : Employment market became life-saving for the unemployed
demo pic..

विस्तार

दिल्ली सरकार का रोजगार बाजार पोर्टल अनलॉक प्रक्रिया के दौरान बेरोजगारों को रोजगार देने की मुहिम में जुटा है। पिछले साल शुरू किए गए इस पोर्टल पर जहां नौकरी ढूंढ़ने वाले बढ़े है तो वहीं रोजगार भी मिल रहा है। जून महीने में इस पोर्टल के माध्यम से एक हजार बेरोजगारों ने रोजगार की तालाश की। जून महीने में प्रतिदिन 300 नौकरियां पोस्ट की जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने पिछले साल रोजगार बाजार ( jobs.delhi.gov,in) पोर्टल शुरू किया था। जो इनदिनों  बेरोजगारों के लिए लाइफलाइन बन कर उभरा है। दिल्ली में कुल 34,212 नौकरी खोजने वालों ने इस पोर्टल पर पंजीकृत किया है। दिल्ली सरकार के अधिकारिक आकड़े के अनुसार 1 से 30 जून के बीच 9,522 नई भर्तियां पोस्ट की गईं है।
विज्ञापन


इसके अलावा नौकरी चाहने वालों और रोजगार देने वालों के बीच में हर दिन 2500 बार व्हाट्सएप, फोन कॉल और सीधे आवेदन के माध्यम से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। जून में नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के बीच कुल मिलाकर 75,000 बार संपर्क हुआ है। लॉकडाउन में भी रोजगार पोर्टल सहायक बना। व्यवसायियों को डिलीवरी और उपभोक्ता सहायता के लिए कर्मचारी रखने में मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अनुसार रोजगार बाजार सभी वर्गों के लिए वन-स्टॉप पोर्टल साबित हो रहा है। लघु व्यवसाय से लेकर, रसोइया, दर्जी, टेक्नीशियन, लेखाकार, वेब डिजाइनर, सेल्स और मार्केटिंग पर्सन से लेकर अस्पतालों तक में कर्मचारियों को नौकरी मिल रही है। सबसे अधिक नौकरियां ग्राहक सहायता, डिलीवरी एक्जीक्यूटिव और सेल्स में हैं। 

रोजगार बाजार पर फुल टाइम जॉब के साथ-साथ पार्ट टाइम और वर्क फ्रॉम होम नौकरी के विकल्प भी उपलब्ध हैं। इस पोर्टल की खासियत है कि फ्रेशर्स को भी मौका मिल रहा है। फ्रेशर्स के लिए 45 फीसदी पोस्ट उपलब्ध हैं। वहीं पुरूष-महिला के हिसाब से देखें तो कुल 41 फीसदी नौकरी उपलब्ध हैं। जिसमें से पुरुषों के लिए 36 फीसदी और महिलाओं के लिए 23 फीसदी नौकरी विभिन्न क्षेत्र में उपलब्ध हैं।


चिंतित है सरकार...
दिल्ली सरकार कोरोना महामारी के आर्थिक प्रभाव को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है। पिछले साल बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार बाजार पोर्टल लांच किया गया था। पिछले साल लाखों युवाओं ने पंजीकरण कराया और नौकरी प्राप्त की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में लोगों का यह भरोसा है कि अब भी हजारों नौकरी तलाशने वाले और रोजगार देने वाले, रोजगार बाजार में पंजीकरण कर रहे हैं। इस संकट के समय में युवाओं को नौकरी दिलाने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed