फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Doctor and engineer brother and sister arrested in fraud of 16 crores

Economic Offence : 16 करोड़ की धोखाधड़ी में डॉक्टर और इंजीनियर भाई-बहन गिरफ्तार, तमिलनाडु से पकड़े गए दोनों

Fri, 23 Sep 2022 03:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 03:00 AM IST
सार

Delhi News : आर्थिक अपराध शाखा ने 16 करोड़ की धोखाधड़ी में भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भाई एम्स से एमबीबीएस कर चुका है, जबकि बहन साफ्टवेयर इंजीनियर है।

विज्ञापन
Delhi News : Doctor and engineer brother and sister arrested in fraud of 16 crores
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा ने 16 करोड़ की धोखाधड़ी में भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भाई एम्स से एमबीबीएस कर चुका है, जबकि बहन साफ्टवेयर इंजीनियर है। मुख्य आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ एप आधारित कारोबार शुरू किया और फिर फर्जीवाड़ा कर शिकायतकर्ता के शेयर को कम दाम में बेचकर उन्हें कंपनी से निकाल दिया जिससे निदेशक को 16 करोड़ का नुकसान हुआ। 

विज्ञापन


शाखा की विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंचशील एन्कलेव निवासी चेरियन और बेंगलुरु निवासी मीनाक्षी के रूप में हुई है। साल 2021 में नोएडा सेक्टर 134 निवासी डॉक्टर गंधर्व गोयल ने शाखा में  भाई बहन के खिलाफ शिकायत की। जिसमें दोनों पर फर्जी हस्ताक्षर लेकर उनके शेयर को नौ सौ रुपये में खरीद लेने और बाद में उसे 16 करोड़ रुपये में नए निवेशकों को बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वह और चेरियन एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। दोनों ने सिनैप्सिका टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी खोली। जिसका कार्यालय जसोला में है। 
विज्ञापन


चेरियन की बहन मीनाक्षी सिंह भी सॉफ्टवेयर विकसित करने की दृष्टि से कंपनी में शामिल हुईं। साफ्टवेयर का काम बिना रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर के  सी.टी. स्कैन, एक्स-रे और एमआरआई का रिपोर्ट तैयार करना था। बाद में  मीनाक्षी कंपनी का शेयरधारक बन गई। दिसंबर 2019 में कंपनी वाई-कॉम्बिनेटर में चयनित हो गई और निवेशकों ने कंपनी में पांच करोड़ रुपये का निवेश किया। अमेरिका में कारोबार बढ़ाने के लिए सिनैप्सिका हेल्थकेयर इंक के नाम से एक कंपनी खोली गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसल की जांच में पता चला कि चेरियन और मीनाक्षी ने अपनी कंपनी में अधिक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यूएस में कंपनी बनाई और बाद में कंपनी मेसर्स सिनैप्सिका हेल्थकेयर इंक के जरिए गंधर्व गोयल के जाली हस्ताक्षर लेकर हिस्सेदारी खरीद ली। पुलिस ने बुधवार को दोनों भाई बहन को वाइल्ड रॉक रिजॉर्ट, डिंडीगुल, तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। 


जांच में पता चला कि चेरियन ने गंधर्व गोयल के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर संरचित ऐप आधारित व्यवसाय शुरू किया। जब कंपनी में निवेश फला-फूला तो चेरियन ने बहन के साथ मिलकर गंधर्व गोयल को कंपनी से बाहर कर दिया। चेरियन ने एम्स दिल्ली से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। वहीं मीनाक्षी सिंह ने बी.ई. (कंप्यूटर साइंस) और आईआईएम से एमबीए किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed