फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi news : Dharamshila Hospital will not charge service fee on vaccine

पहल : धर्मशिला अस्पताल टीके पर नहीं लेगा सेवा शुल्क, दिल्ली का पहला मामला

Thu, 03 Jun 2021 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Jun 2021 05:12 AM IST
सार

  • 650 रुपये में कोविशील्ड की देंगे एक खुराक, दूसरे अस्पतालों में 900 से 1800 रुपये तक कीमत

विज्ञापन
 Delhi news : Dharamshila Hospital will not charge service fee on vaccine
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

विस्तार

धर्मशिला नारायणा अस्पताल ने कोरोना वैक्सीन पर सेवा शुल्क नहीं लेने का फैसला लिया है। राजधानी का यह पहला प्राइवेट अस्पताल है जहां फॉर्मा कंपनी से तय कीमत पर ही लोगों को वैक्सीन दे रहा है। बुधवार को अस्पताल ने बताया कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से कोविशील्ड की एक खुराक 600 रुपये में दी जा रही है। इस पर पांच फीसदी जीएसटी शुल्क भी देना पड़ता है। इसीलिए अस्पताल ने 650 रुपये में ही एक खुराक देने का फैसला लिया है। इसकी तुलना अगर राजधानी के दूसरे प्राइवेट अस्पतालों से करें तो इसी कोविशील्ड की एक खुराक 900 से 1800 रुपये तक में मिल रही है।

विज्ञापन

 
दरअसल अस्पतालों को कोविशील्ड की एक खुराक 600 और कोवाक्सिन की 1200 रुपये में प्राप्त हो रही है। इसके अलावा अस्पताल पांच फीसदी जीएसटी भी प्रति खुराक पर खर्च कर रहे हैं लेकिन इसके एवज में अस्पताल लोगों से वैक्सीन की कीमत के अलावा सेवा शुल्क के नाम पर कोई 200 तो कोई 300 रुपये ले रहा है। जिन लोगों (45 वर्ष से अधिक) के पास पहले से अपॉइनमेंट नहीं है अगर वे वहां जाकर वैक्सीन लेते हैं तो अपॉइनमेंट के नाम पर 300 रुपये का शुल्क अलग से देना होगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा ड्राईव थ्रू के जरिए वैक्सीन लगवाते हैं तो 100 रुपये कहीं 400 रुपये तक का शुल्क लिया जा रहा है। यही वजह है कि राजधानी के प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन की कमी एक समान न होने से लोग भी काफी असमंजस्य में रहते हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की मानें तो केंद्र सरकार के पास ही इन कीमत को तय करने के अधिकार हैं। जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है। दिल्ली सरकार चाहे तो प्राइवेट के लिए कीमत पर कार्यवाही कर सकती है। हालांकि दोनों ही विभागों ने आधिकारिक तौर पर अब तक कुछ नहीं कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणा हेल्थ के क्षेत्रीय निदेशक कमांडर नवनीत बाली ने कहा कि धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल दिल्ली और गुरुग्राम स्थित उनके नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक ही कीमत पर कोविशील्ड दिया जाएगा। दोनों जगह 650 रूपए ही लेंगे, ताकि बड़े पैमाने पर टीकाकरण को बढ़ावा मिले। उन्होंने यह भी कहा कि, बहुत जल्द ही वे समाज के वंचित तबकों को वैक्सीनेशन देने के उद्देश्य से गिव इंडिया फाउंडेशन के साथ संयुक्त पहल लेकर आगे आएंगे।


देश में सबसे महंगी वैक्सीन दिल्ली में
कोविन वेबसाइट के अनुसार देश में सबसे महंगी वैक्सीन दिल्ली में मिल रही है। यहां कोविशील्ड की एक खुराक 1800 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है। वेबसाइट के मुताबिक दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के ईस्ट वेस्ट मेडिकल सेंटर में कोविशील्ड की एक खुराक 1800 रुपये है जोकि देश के बाकी 450 से भी अधिक केंद्रों की तुलना में सबसे ज्यादा है। आकाश अस्पताल का ही उदाहरण लें तो यहां कोविशील्ड की तीन कीमत 1000,1400 और 1600 रुपये हैं। ठीक इसी तरह मैक्स और अपोलो अस्पताल 900 और 1100 रुपये एक ही तरह की वैक्सीन का ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed