फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : cross country slum race organized today

Cross Country Slum Race : क्रॉस कंट्री स्लम दौड़ शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 18 Sep 2022 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Sep 2022 07:11 AM IST
सार

Delhi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में क्रॉस कंट्री स्लम दौड़ शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ इंडिया गेट तक जाएगी।
 

विज्ञापन
Delhi News : cross country slum race organized today
दौड़ को हरी झंडी दिखाते गृहमंत्री अमित शाह... - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में क्रॉस कंट्री स्लम दौड़ शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ इंडिया गेट तक जाएगी।

विज्ञापन


बताया गया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पूर्व गेंदबाज ईशांत शर्मा सहित सांसद, विधायक एवं अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि स्लम दौड़ में 10,000 युवा भाग लेंगे। प्रतिभागियों को चार भागों में बांटा जाएगा। 2.5 किलोमीटर की दौड़ में 10-15 वर्ष के लड़के व लड़कियां भाग लेंगी। इसी तरह एक अन्य 2.5 किलोमीटर की दौड़ में किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी तरह से 5 किलोमीटर की दौड़ में 16-20 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे जबकि एक अन्य पांच किलोमीटर की दौड़ में किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। सुबह 6 बजे से शुरु होने वाले इस दौड़ में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चें भाग लेंगे जो मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से दौड़ शुरु होकर इंडिया गेट तक जाएगी। 

प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक राजन तिवारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। विजेताओं को लगभग 3 लाख रुपये तक का इनामी राशि भी दी जाएगी।


इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख हरिहर रघुवंशी, फिजिकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेट्ररी डॉ. पीयूष जैन भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed