{"_id":"609c61635bf21b454526d1b7","slug":"delhi-news-central-and-delhi-government-data-on-vaccine-creating-confusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"माथापच्ची : वैक्सीन पर केंद्र और दिल्ली सरकार के आंकड़ों ने उलझाया, बाकी जगह भी यही हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माथापच्ची : वैक्सीन पर केंद्र और दिल्ली सरकार के आंकड़ों ने उलझाया, बाकी जगह भी यही हालात
Thu, 13 May 2021 04:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 May 2021 04:44 AM IST
सार
- 11 दिन में 18 से 44 साल वालों को लगी वैक्सीन के आंकड़ें समान नहीं
- दिल्ली में 2 लाख से ज्यादा वैक्सीन की खुराक बर्बाद भी हुईं
- दिल्ली सरकार के एक ही बुलेटिन में 18 से 44 वर्ष वालों को वैक्सीन देने के आंकड़ें अलग अलग
विज्ञापन
vaccination
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना महामारी में अब वैक्सीन पर केंद्र और राज्य के सरकारी आंकड़ें किसी माथापच्ची से कम नहीं है। 18 से 44 वर्ष की आयु को लेकर दोनों ही सरकारों के आंकड़ों में न सिर्फ काफी अंतर है बल्कि दिल्ली सरकार के एक ही बुलेटिन में इस आयुवर्ग के दो-दो आंकड़ें दिए हैं। इनमें से अगर कम संख्या वाले आंकड़ें पर भी भरोसा करें तो राजधानी में 16 जनवरी से 11 मई तक 116 दिन में दो लाख से भी ज्यादा वैक्सीन खुराक बर्बाद हुई हैं। यानी कुल टीकाकरण की तुलना में करीब पांच फीसदी वैक्सीन की खुराकें नष्ट हो गईं।
विज्ञापन
डाटा समीक्षक जेम्स विलियन्स का कहना है कि कोरोना महामारी की शुरूआत से ही सरकारी और गैर सरकारी दो तरह का आंकड़ा सार्वजनिक हो रहा है। यहां बात दिल्ली या केंद्र की नहीं, बल्कि सभी सरकारों की है। इनके आंकड़े किसी माथापच्ची से कम भी नहीं। कोरोना की जांच, मरीजों की पहचान, मौत इत्यादि से जुड़े लगभग सभी आंकड़े गणितीय आकलन से भी बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
बुधवार को जारी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 43,20,490 खुराक केंद्र सरकार से प्राप्त हुई हैं जिनमें से 40,00,970 खुराकें स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर और 45 या उससे अधिक आयु वालों को दी गई हैं।
विज्ञापन
ठीक इसी तरह 18 से 44 वर्ष की आयु वालों के लिए दिल्ली सरकार ने 817690 खुराकें ली हैं जिनमें से 3,82,620 खर्च हो चुकी हैं। दोनों ही आंकड़ों को मिलाकर देखें तो दिल्ली में अब तक 51,38,180 खुराकें आई हैं जिनमें से 43,83,590 खर्च हुई हैं। इसमें वैक्सीन लगने और बर्बाद होने दोनों का आंकड़ा शामिल होता है। इसी रिपोर्ट में दिल्ली सरकार ने 11 मई तक 41,64,612 लोगों को वैक्सीन मिलने की पुष्टि की है जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि यहां 2,18,978 वैक्सीन की खुराक बर्बाद हुई हैं। यानि कुल खर्च खुराक का पांच फीसदी हिस्सा बेकार हो गया।
एक ही रिपोर्ट में दो अलग अलग आंकड़े
अब एक ही रिपोर्ट में दो अलग अलग आंकड़े भी समझ से परे हैं। दिल्ली सरकार की इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक 32,12,034 लोगों को पहली और 9,52,578 को दूसरी खुराक दी गई है। इसमें आयुवार सरकार ने बताया कि 18 से 44 वर्ष की आयु के 4,20,023 लोगों को पहली खुराक दी गई है। जबकि इससे ऊपर वाले कॉलम में यह आंकड़ा 3,82,620 है।
अब केंद्र-दिल्ली की रिपोर्ट पर स्थिति
18 से 44 वर्ष की आयु वालों को लेकर अब दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच आंकड़ों की तुलना करते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 11 मई तक दिल्ली में 18 से 44 वर्ष के 421487 लोगों को वैक्सीन दी है। जबकि दिल्ली के पास दो आंकड़ें हैं जिनमें से एक 3.82 और दूसरा 4.20 लाख है। दोनों ही आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट से एकदम अलग हैं। दोनों के ही जिम्मेदार अधिकारियों से जबाव नहीं मिल सका।