फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: capital will get 18 oxygen plants from France this month

संकट में सहायता : अमेरिका, यूएई, जर्मनी और रूस से मिली मदद, फ्रांस से 18 ऑक्सीजन प्लांट इसी माह

Sun, 09 May 2021 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 May 2021 06:16 AM IST
सार

  • कोरोना काल में विदेशों से भारत को मिलने वाली सहायता का सिलसिला जारी है
  • राजधानी को इस माह मिलेंगे फ्रांस से 18 ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
Delhi news: capital will get 18 oxygen plants from France this month
अमेरिका से मिली मदद... - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना काल में विदेशों से भारत को मिलने वाली सहायता का सिलसिला जारी है। राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में अमेरिका से सहायता स्वरूप ऑक्सीजन सिलिंडर आ चुके हैं और यूएई से बाईपैप मशीन भी यहां आ गई है। जर्मनी के वेंटिलेटर भी मिले हैं। उधर, दिल्ली के ही लेडी हार्डिंग कॉलेज में जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचे हैं वे रूस से आए हैं।  

विज्ञापन


राजधानी को इस माह मिलेंगे फ्रांस से 18 ऑक्सीजन प्लांट
राजधानी को 21 में से तीन प्रेशर स्विंग एडसोर्पशन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट फ्रांस से मिल चुके हैं। शेष 18 प्लांट इस माह मिलने की उम्मीद है। ये जानकारी एक अधिकारी की ओर से शनिवार को दी गई। अधिकारी ने बताया कि जो तीन प्लांट मिले हैं उन्हें सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल, अंबेडकर अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


प्रधान परिवहन सचिव और विशेष कार्य अधिकारी-हेल्थ आशीष कुंद्रा ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में बताया कि इस पूरे मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्रीय विदेश मंत्रालय निगरानी कर रहे हैं। शेष 18 ऑक्सजीन प्लांट इस माह के अंत तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंद्रा ने बताया कि राजधानी में ऑक्सीजन की कुल खपत का 29 फीसदी रेलवे और 71 फीसदी आपूर्ति सड़क परिवहन के जरिये हो रही है। राजधानी में रोजाना 507.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आ रही है।


केंद्र सरकार के अस्पताल 9.39 फीसदी, दिल्ली सरकार के अस्पताल 20.20 फीसदी और निजी अस्पताल 50.20 फीसदी ऑक्सीजन के कुल आवंटन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शेष 15.67 फीसदी ऑक्सीजन को आपात स्थिति के लिए सुरक्षित रखा जाता है और 3.03 फीसदी जिलों को दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed