फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :Average air quality recorded in 'poor' category across NCR

दिल्ली-एनसीआर की हवा अब भी 'खराब', अभी नहीं है सुधार की उम्मीद

Sat, 27 Feb 2021 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi News :Average air quality recorded in 'poor' category across NCR
demo pic... - फोटो : PTI

बदलते मौसम की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी से खराब श्रेणी में पहुंच गई। अगले 24 घंटों में हवा की रफ्तार बढ़ने से हवा के खराब श्रेणी में ही बने रहने की संभावना  है। 

विज्ञापन


सरकारी एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में हवा की औसत गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। इससे पहले मामला बहुत खराब की श्रेणी में चल रहा था। 
विज्ञापन

  
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 229 दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यह बहुत खराब श्रेणी के नजदीक रहा था। वहीं, दूसरी ओर एनसीआर में शामिल सभी शहरों की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई थी। सफर के अनुसार, अगले 24 घंटों में हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी और वेंटिलेशन इंडेक्स साथ देगा। इससे हवा का स्तर खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।  

दिल्ली-एनसीआर AQI
दिल्ली-229
फरीदाबाद-207
गाजियाबाद-252
ग्रेटर नोएडा-214
गुरुग्राम-208
नोएडा-201

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed