फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›     Delhi News : Another groupof farmers reached singhu border

300 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सिंघु बॉर्डर पहुंचा जत्था, पुलिस की सख्ती गई बेकार

Mon, 22 Feb 2021 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली     Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Feb 2021 06:21 AM IST
विज्ञापन
  Delhi News : Another groupof farmers reached singhu border
फाइल फोटो... - फोटो : पीटीआई

दिल्ली पुलिस की सख्ती के बावजूद किसानों का एक जत्था रविवार को सिंघु बॉर्डर पहुंच गया। सिंघु बार्डर पर लगी स्टेज की तरफ जाने के लिए कच्चा रास्ता बंद किए जाने पर करीब चार घंटे तक आंदोलनकारियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष विरोध जताया। 

विज्ञापन


किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, महांसचिव सर्वन सिंह पंधेर, सविंदर सिंह चताला, जसबीर सिंह पिद्दी व गुरलाल सिंह पंडोरी, रण सिंह ने कहा कि गुरदासपुर, होशियारपुर, भुल्लथ से 300 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ एक जत्था सिंघु बॉर्डर पहुंचा। पुलिस ने इस जत्थे को रोकने के लिए सुबह ही कच्चे रास्तों को भी खोदकर टिप्पर लगा कर बंद कर दिया था। इससे आम लोगों को भी आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। 
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि हम शांति से बैठे हैं, अगर केंद्र सरकार और सख्ती करना चाहती है तो कर ले। लेकिन सड़क बंद नहीं होने देंगे। 3-4 दौर की वार्ता के बाद  पुलिस अधिकारियों ने नेताओं से कहा कि आपसी बातचीत से इस मसले को हल करेंगे। इसके बाद किसान अपने मंच पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन ने हरियाना के शाहबाद मारकंडा में सड़क दुर्घटना में मृत किसान जगदीश सिंह पुत्र गयान सिंह, उमर 55 साल, वासी नरपुर (गुरदासपुर) के परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार से मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि किसानों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। जब तक कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed