{"_id":"60e76ac12d0a014fda61177c","slug":"delhi-news-an-incident-of-firing-was-reported-at-around-9-21-pm-yesterday-by-unidentified-persons-in-the-bara-hindu-rao-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : बाड़ा हिंदूराव में रंजिशन प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, दो राहगीरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : बाड़ा हिंदूराव में रंजिशन प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, दो राहगीरों की मौत
Fri, 09 Jul 2021 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:49 AM IST
सार
गोली लगने से दो राहगीरों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिन्दूराव इलाके में बृहस्पतिवार देर रात पांच-छह बदमाशों ने रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर और उसके मामा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में दोनों बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली लगने से दो राहगीरों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर मुजीब ईदगाह इलाके में रहता है। रानी झांसी रोड पर फिल्मिस्तान के नजदीकी उसके मामा का क्लिनिक है। बृहस्पतिवार रात वह क्लिनिक के पास मौजूद था। उसे मामा के साथ शाहदरा जाना था। दोनों गाड़ी में बैठे ही थे कि एक लड़का कार के आगे आकर खड़ा हो गया। उसके कुछ और साथी भी वहां आ गए।
विज्ञापन
मुजीब और उसके मामा ने युवकों का इरादा भांप लिया और भागने लगे तो उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जो वहां से गुजर रहे दो राहगीरों को लग गईं। पुलिस ने घायलों को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन