फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: After killing of Bajrang Dal worker house of the accused ransacked

दिल्लीः बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद आरोपियों के घर तोड़फोड़, इलाके में तनाव

Sat, 13 Feb 2021 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 04:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: After killing of Bajrang Dal worker house of the accused ransacked
रिंकू के शोकाकुल परिजन... - फोटो : amar ujala

मंगोलपुरी में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या के दूसरे दिन शुक्रवार को इलाके में माहौल तनावपूर्ण रहा। घटना से नाराज लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस ने इस मामले में पांचवें आरोपी ताशुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, एहतियात के तौर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। बुधवार रात के ब्लॉक, मंगोलपुरी में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की चाकुओं से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस रिंकू के ही मोहल्ले में रहने वाले दूसरे समुदाय के चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। 
विज्ञापन


उधर, रिंकू के परिजनों से सहानुभूति जताने के लिए उसके घर दिनभर नेताओं का तांता लगा रहा। हत्यारोपियों के दूसरे समुदाय से होने के कारण राजनीतिक दलों के साथ धार्मिक संगठनों के लोग भी उसके घर पहुंचने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू के छोटे भाई मन्नू शर्मा ने बताया कि पिछले साल अगस्त में राममंदिर निर्माण को लेकर इलाके में मार्च निकाला गया था। इसमें रिंकू ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मार्च के बाद आरोपियों की रिंकू के परिजनों से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में वे हत्या की धमकी दे रहे थे। बुधवार रात आरोपी उसके घर पहुंचे और झगड़ने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने रिंकू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।

जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुआ था विवाद: पुलिस
उधर, पुलिस का कहना है कि वारदात के पीछे धार्मिक आयोजन से जुड़ा विवाद नहीं है। एक रेस्तरां में जन्मदिन की पार्टी में आरोपी पक्ष और रिंकू दोनों शामिल थे। आरोपियों का एक रेस्तरां बंद हो गया था। इसका जिक्र किसी ने किया तो आरोपी पक्ष बिगड़ गया। विवाद रिंकू नहीं, बल्कि किसी और से हुआ था। रिंकू ने भी इस पर कोई टिप्पणी कर दी। तब तो दोनों पक्ष चले गए, लेकिन बाद में आरोपी रिंकू के घर झगड़ा करने पहुंच गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद उसे चाकू मार दिया गया।


भाजपा ने की पांच लाख रुपये देने की घोषणा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रिंकू की हत्या की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिंकू के परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने पांच लाख रुपये की मदद देने का एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed