{"_id":"609710e087cc2d326536cbcc","slug":"delhi-news-afghan-couple-arrested-with-heroin-worth-860-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली : 860 करोड़ की हेरोइन के साथ अफगानी दंपती गिरफ्तार, पंजाब जानी थी नशे की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 860 करोड़ की हेरोइन के साथ अफगानी दंपती गिरफ्तार, पंजाब जानी थी नशे की खेप
Sun, 09 May 2021 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 May 2021 03:59 AM IST
सार
- आरोपियों के पास से 125.840 किलोग्राम हेरोइन बरामद
- अफगानिस्तान से आया था कच्चा माल
- तैयार कर पंजाब पहुंचाई जा रही थी नशे की खेप
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम जिला पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर 125.840 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत 860 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस संबंध में एक अफगानी दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद शफी (48) और तरीना (36) के रूप में हुई है। दोनों कार से हेरोइन को पश्चिम दिल्ली के ख्याला इलाके में लेकर जा रहे थे। यहां से हेरोइन को पंजाब भेजा जाना था। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि शुक्रवार को जिले की एएटीएस टीम को सूचना मिली थी कि नशे के सौदागर वजीराबाद से ख्याला नाला रोड, गैस एजेंसी के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद फौरन इंस्पेक्टर प्रमोद तोमर, एसआई ईश्वर सिंह, शैलेंद्र व अन्य की टीम को जांच के लिए लगा दिया गया।
विज्ञापन
शाम करीब 4.35 बजे पुलिस टीम ने देखा कि एक शेवरले-बीट कार गैस एजेंसी के पास आकर रुकी। उसमें एक बुर्के वाली महिला व एक शख्स खड़े होकर किसी का इंतजाम करने लगे। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने जानकारी पुख्ता करने के बाद दोनों को दबोच लिया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें प्लास्टिक के सात बैग में सफेद रंग का पाउडर मिला। जांच करने पर पता चला कि यह हेरोइन है।
विज्ञापन
फौरन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने बताया कि वह अफगानिस्तान के रहने वाले हैं। दोनों अपने परिवार के साथ पिछले 12 सालों से वजीराबाद के हनुमान चौक पर रहते हैं। गिरफ्तारी के समय दोनों ही अपना पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। दोनों खुद को अफगानी शरणार्थी बता रहे थे। आरोपी मोहम्मद शफी का हेरोइन तस्करी का काम है।
अफगानिस्तान से हेरोइन बनाने का कच्चा माल आता है। दिल्ली में उससे हेरोइन तैयार कर उसे पंजाब में दूसरे लोगों को भेज दिया जाता है। शफी ने तैयार हेरोइन को ख्याला में गैंग के दूसरे सदस्यों को देना था। जिसके बाद इसे आगे पंजाब जाना था। शफी ने बताया कि हेरोइन तस्करी के समय किसी को शक न हो इसलिए वह अपनी बच्चों को गाड़ी लेकर चलता था। शुक्रवार को उसके छह बच्चे घर पर थे। वह पत्नी के साथ हेरोइन तस्करी के लिए निकला था। अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। इनके गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है।