फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : AAP anti garbage campaign from today

Delhi : नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट के बीच आप का कूड़ा विरोधी अभियान आज से

Wed, 14 Sep 2022 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 05:00 AM IST
सार

Delhi News :  इस अभियान के तहत पार्टी दिल्ली वासियों को तीनों लैंडफिल साइट से रूबरू कराएगी। मंगलवार को आप नेताओं ने अभियान की जानकारी दी। आप के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप 14 सितंबर से पूरी दिल्ली में कूड़ा विरोधी अभियान शुरू करेगी। 

विज्ञापन
Delhi News : AAP anti garbage campaign from today
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली निगम चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही सोमवार से आप का कूड़ा विरोधी अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी दिल्ली वासियों को तीनों लैंडफिल साइट से रूबरू कराएगी। मंगलवार को आप नेताओं ने अभियान की जानकारी दी। 
विज्ञापन


आप के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप 14 सितंबर से पूरी दिल्ली में कूड़ा विरोधी अभियान शुरू करेगी। लोगों को पहले चरण में 14 को गाजीपुर, 15 को ओखला और 16 को भलस्वा लैंडफिल साइट दिखाएंगे। 
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले छह महीने से दिल्ली में कूड़े की वजह से हालात बद से बदतर हो गए हैं। एमसीडी ने सैकड़ों ढलावघर बिना योजना के बंद कर वहां दुकानें खोल दीं। ऐसे में लोगों को मजबूरी में सड़कों, नालियों में कूड़ा डालना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक आतिशी ने कहा कि वर्तमान गति से कूड़े के तीनों पहाड़ों को साफ करने में 200 साल लगेंगे। अगर कूड़ा आना बंद हो जाए तो भी 27 साल लगेंगे। इसलिए हम भाजपा के 15 सालों के चमत्कार की सच्चाई दिखाने के लिए दिल्ली की जनता को कूड़े के पहाड़ों पर आने का न्योता दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed