{"_id":"6321127a550bf803e234b8a7","slug":"delhi-news-aap-anti-garbage-campaign-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट के बीच आप का कूड़ा विरोधी अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट के बीच आप का कूड़ा विरोधी अभियान आज से
Wed, 14 Sep 2022 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Sep 2022 05:00 AM IST
सार
Delhi News : इस अभियान के तहत पार्टी दिल्ली वासियों को तीनों लैंडफिल साइट से रूबरू कराएगी। मंगलवार को आप नेताओं ने अभियान की जानकारी दी। आप के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप 14 सितंबर से पूरी दिल्ली में कूड़ा विरोधी अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली निगम चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही सोमवार से आप का कूड़ा विरोधी अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी दिल्ली वासियों को तीनों लैंडफिल साइट से रूबरू कराएगी। मंगलवार को आप नेताओं ने अभियान की जानकारी दी।
आप के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप 14 सितंबर से पूरी दिल्ली में कूड़ा विरोधी अभियान शुरू करेगी। लोगों को पहले चरण में 14 को गाजीपुर, 15 को ओखला और 16 को भलस्वा लैंडफिल साइट दिखाएंगे।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले छह महीने से दिल्ली में कूड़े की वजह से हालात बद से बदतर हो गए हैं। एमसीडी ने सैकड़ों ढलावघर बिना योजना के बंद कर वहां दुकानें खोल दीं। ऐसे में लोगों को मजबूरी में सड़कों, नालियों में कूड़ा डालना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विधायक आतिशी ने कहा कि वर्तमान गति से कूड़े के तीनों पहाड़ों को साफ करने में 200 साल लगेंगे। अगर कूड़ा आना बंद हो जाए तो भी 27 साल लगेंगे। इसलिए हम भाजपा के 15 सालों के चमत्कार की सच्चाई दिखाने के लिए दिल्ली की जनता को कूड़े के पहाड़ों पर आने का न्योता दे रहे हैं।