फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi news 75 lakhs looted from employees of junk dealer in delhi

दिल्ली: कबाड़ कारोबारी के कर्मचारियों से 75 लाख की लूट, बदमाशों ने खुद को बताया था पुलिसकर्मी और फिर...

Fri, 31 Dec 2021 08:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 31 Dec 2021 08:45 AM IST
सार

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त स्वेता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरनगर यूपी के दक्षिणी भटपाड़ा गांव निवासी, रिजवान, गुड्डू त्यागी,  सलमान, शोएब, और साकिब के रूप में हुई है। उस्मानपुर निवासी साबिर अली का कबाड़ का कारोबार है। 

विज्ञापन
delhi news 75 lakhs looted from employees of junk dealer in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में मंगलवार खुद को पुलिसकर्मी बताकर तलाशी के बहाने बदमाशों ने कबाड़ कारोबारी के कर्मचारियों से 75 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बृहस्पतिवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूट के 45 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त स्वेता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरनगर यूपी के दक्षिणी भटपाड़ा गांव निवासी, रिजवान, गुड्डू त्यागी,  सलमान, शोएब, और साकिब के रूप में हुई है। उस्मानपुर निवासी साबिर अली का कबाड़ का कारोबार है। 
विज्ञापन


साबिर के दो कर्मचारी निजाम एवं शाहनवाज मंगलवार को पैमेंट कलेक्शन के लिए निकलें। उनलोगों ने पीरागढ़ी के एक कारोबारी से 25 लाख रुपये लिए। वहां से वह करोलबाग पहुंचे। जहां से उन्होंने 50 लाख रुपये लेने के बाद बाइक से उस्मानपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे रानी झांसी फ्लाईओवर के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और हवाला का पैसा ले जाने की बात कहकर तलाशी लेने की बात कही। बदमाश उनसे अलग अलग पूछताछ करने लगे। 


इसी दौरान मौका पाकर बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के आधार पर मिले सुराग से पुलिस ने वारदात में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed