{"_id":"616be542d61c6d34e4240aa6","slug":"delhi-ncr-weather-updates-rain-lashes-many-areas-water-logging-at-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Rain: बारिश बनी मुसीबत, कई जगह जलभराव, दिनभर की बूंदाबांदी के बाद देर रात जमकर बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR Rain: बारिश बनी मुसीबत, कई जगह जलभराव, दिनभर की बूंदाबांदी के बाद देर रात जमकर बरसे बादल
Sun, 17 Oct 2021 02:26 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:26 PM IST
सार
Delhi Weather: हमेशा की तरह दिल्ली एनसीआर में तबतक तो सब ठीक ही था जब सुबह बारिश की हल्की फुहार गिर रही थी। लेकिन जैसे-जैसे बारिश तेज हुई दिल्ली व आसपास के इलाकों की सड़कें जलमग्न होने लगीं।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी का मौसम दस्तक देने को है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अबतक बारिश से ही निजात नहीं मिल पाई है। रविवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज तो बदल दिया, लेकिन दोपहर होते-होते दिल्ली वासियों के लिए बारिश आफत बन गई। रविवार देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। जिससे सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाके जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
कई जगह जलभराव से बढ़ी परेशानी
हमेशा की तरह दिल्ली एनसीआर में तबतक तो सब ठीक ही था जब सुबह बारिश की हल्की फुहार गिर रही थी। लेकिन जैसे-जैसे बारिश तेज हुई दिल्ली व आसपास के इलाकों की सड़कें जलमग्न होने लगीं। अब हाल यह है कि राजधानी की कई सड़कों पर पानी भरा हुआ है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू होगा सर्द रातों का दौर
मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि रविवार को भी राजधानी में बारिश हो सकती है। वहीं अगले कुछ घंटों में बारिश और भी तेज हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आएगी, जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी। इसके साथ ही रविवार से न्यूनतम तापमान में कमी से रातें सर्द होना शुरू हो जाएंगी।
शनिवार को महसूस हुई थी हल्की ठंडक
शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 35.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, हवा में नमी का स्तर 38 से 91 फीसदी दर्ज किया गया था। दिनभर धूप खिली रही और हल्की गर्मी महसूस की गई। शाम के समय सूरज ढलने के बाद वातावरण में हल्की ठंडक महसूस हुई थी।