{"_id":"62d26b66cee0bb5dc952ffdc","slug":"delhi-ncr-weather-latest-updates-in-hindi-rain-lashes-capital-noida-guru-gram-gaziabad-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Weather: दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम, हल्की फुहारों से भीगे राजधानी के कई इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Weather: दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम, हल्की फुहारों से भीगे राजधानी के कई इलाके
Sat, 16 Jul 2022 01:54 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:54 PM IST
सार
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की हल्की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, कई क्षेत्रों में अब भी काले और घने बादल हैं। मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में सुहाना हुआ मौसम
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह से मंडरा रहे बादल दोपहर होते होते बरस पड़े। कई इलाकों में बारिश की हल्की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, कई क्षेत्रों में अब भी काले और घने बादल हैं। मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते कई दिनों से दिल्ली के लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में बारिश ने उन्हें काफी राहत दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि अगले कुछ दिनों तक लगातार दिल्ली में बारिश के अनुमान हैं।#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो उत्तम नगर इलाके से हैं। pic.twitter.com/2yHEAW7czg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, इस समय मानसून की अक्षीय रेखा मध्य भारत में बनी हुई है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा उत्तर की और बढ़ रहा है। ऐसे में संभावना है कि अगले सप्ताह तक अक्षीय रेखा पूरी तरह उत्तर दिशा की और पहुंच जाएगी, जिससे अच्छी बारिश होने के आसार हैं। आगामी 20 जुलाई तक दिल्ली में कुछ जगहों पर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा।