फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR weather forecast latest update in hindi temp to decrease with increased smog

दिल्ली में लगातार चौथे दिन हुई झमाझम बारिश, गुरुवार से बढ़ेगा घने कोहरे व ठंड का सितम

Wed, 06 Jan 2021 10:21 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 Jan 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi NCR weather forecast latest update in hindi temp to decrease with increased smog
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से हो रही बारिश - फोटो : एएनआई
राजधानी में लगातार चौथे दिन भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर तक विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर होती रही। गुरुवार से ठंड और कोहरे का सितम एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। वहीं, शुक्रवार की शाम भी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया था। खराब मौसम की वजह से सूरज भी दिनभर बादलों के पीछे छीपा रहा। इस कारण दिन में भी हल्की सर्दी महसूस की गई। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, गुरुवार से घना कोहरा और न्यूनतम तापमान में कमी होने की वजह से ठंड का सितम बढ़ेगा। आगामी आठ जनवरी की रात और 9 जनवरी की सुबह राजधानी में एक बार फिर बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह अधिक 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से दो से 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर100 फीसदी और न्यूनतम 82 फीसदी रहा। 

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई वहीं, शाम साढ़े पांच बजे तक रिज इलाके में सबसे अधिक 11.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पालम में 5.4, लोधी रोड में 6.3,आया नगर में 3.6 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड रहा। 

बता दें कि इस बार जनवरी की शुरुआत में ही बारिश ने एक-एक माह की औसत बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक 105 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है जबकि जनवरी में औसत बारिश का रिकॉर्ड 19.3 मिलीमीटर होता है। इससे पहले वर्ष 1985 में 173.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।

 

खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली- एनसीआर की हवा

दिल्ली की हवा बुधवार को खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, एनसीआर में शामिल केवल गुरुग्राम व नोएडा को छोड़कर अन्य शहरों की हवा भी खराब श्रेणी में रही। एक दिन पहले दिल्ली-एनसीआर की हवा औसत श्रेणी में रही थी।

दरअसल, सफर ने एक दिन पहले हवा के खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना जताई थी। वहीं, आगामी आठ और 9 जनवरी को हवा की स्थिति खराब से बहुत खराब श्रेणी में भी पहुंच सकती है। सफर के अनुसार, उत्तर- पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की रफ्तार धीमी होने और वेंटिलेशन इंडेक्स के कम होने की वजह से इसका असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश की वजह से प्रदूषण कुछ हद तक कम हुआ है, लेकिन आगामी दिनों में प्रदूषण के स्तर में इजाफा होगा।

बुधवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम का सूचकांक 175 के साथ औसत श्रेणी में रहा। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 का स्तर 134 और पीएम 2.5 का स्तर 90 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया जबकि पीएम10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed