{"_id":"6196b2f6f4be8a38bc6ed595","slug":"delhi-ncr-s-air-improves-ashram-news-noi6165973180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार
विज्ञापन
नई दिल्ली। हवाओं के बदले रुख के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा में लगातार सुधार जारी है। पड़ोसी राज्यों में पराली जलने के बाद भी जहरीले धुएं को हवा का साथ नहीं मिल रहा है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार हुआ है। अनुमान है कि अगले दो दिन में वायु गुणवत्ता में अधिक बदलाव नहीं होगा। आगामी 21 नवंबर से तेज हवाएं चलेंगी, इससे हवा और भी साफ हो जाएगी।
सफर के मुताबिक, बीते दो दिन से हवाओं का रुख पूरब दिशा की ओर बना हुआ है। इस वजह से पड़ोसी राज्यों में पराली जलने के बाद इसका धुआं दिल्ली-एनसीआर की हवा में जहर नहीं घोल रहा है। बीते 24 घंटे में 773 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 की प्रदूषण में न के बराबर हिस्सेदारी रही। हवा में पीएम 2.5 का स्तर 162 व पीएम 10 का स्तर 278 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा।
सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। 21 नवंबर से सतह पर चलने वाली हवाओं की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषकों को फैलने में मदद मिलेगी। साथ ही मौसम विभाग ने भी सप्ताह भर के लिए अच्छी धूप खिलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बृहस्पतिवार को मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर रही है। हवा की रफ्तार चार से आठ किलोमीटर दर्ज की गई है। आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक वेंटिलेशन इंडेक्स में भी इजाफा होगा। इससे प्रदूषण को कम होने में मदद मिलेगी। बृहस्पतिवार को वेंटिलेशन इंडेक्स एक हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 28 अंकों की कमी के साथ 347 रहा है। इससे एक दिन पहले 375 था। देश में सबसे प्रदूषित शहर भिवाड़ी दर्ज किया गया है। यहां का एक्यूआई 378 रहा। इसके अलावा एनसीआर के शहरों में हिसार 365 व गाजियाबाद 360 एक्यूआई के साथ क्रमश: दूसरा व तीसरा प्रदूषित शहर रहा है। इससे एक दिन पहले जींद 382 एक्यूआई के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रिकॉर्ड किया गया था। बीते 24 घंटे में यहां का एक्यूआई 310 रहा।
------
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
18 नवंबर 17 नवंबर
दिल्ली- 347 375
फरीदाबाद 349 378
गाजियाबाद 360 361
ग्रेटर नोएडा 308 362
गुरुग्राम 323 344
नोएडा 336 356
------
दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
जहांगीरपुरी
नरेला
अलीपुर
मुंडका
रोहिणी
-----
देश के तीन सबसे प्रदूषित शहर
भिवाड़ी-378
हिसार-365
गाजियाबाद-360