फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR air clear after a month

दिल्ली-एनसीआर की हवा एक महीने बाद कुछ साफ

Sat, 06 Feb 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR air clear after a month
नई दिल्ली। मौसमी परिस्थितियों में बदलाव और बारिश की वजह से शुक्रवार को एक माह बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा कुछ साफ हुई। इससे पहले, 5 जनवरी को राजधानी में हवा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 के साथ औसत श्रेणी में दर्ज हुई थी। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिन के लिए नहीं है। शनिवार को फिर दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी में एक्यूआई 133 दर्ज किया गया। कई बार सबसे प्रदूषित रहने वाले गाजियाबाद में एक्यूआई सुधरकर 91 पहुंच गया। यह एनसीआर में सबसे बेहतर है। सफर के अनुसार, बृहस्पतिवार को हुई छिटपुट बारिश से यह सुधार दर्ज हुआ है। साथ ही, वेंटिलेशन इंडेक्स व हवा की रफ्तार ने भी साथ दिया है। अगले दो दिन में हवा की स्थिति बिगड़ेगी। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 का स्तर 107 व पीएम2.5 का 52 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यह रहा एक्यूआई
दिल्ली 133
फरीदाबाद 105
गाजियाबाद 91
ग्रेटर नोएडा 144
नोएडा 114
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed