{"_id":"600c1152015f6f7ad656d494","slug":"delhi-nand-nagri-tempo-driver-stabbed-to-death-family-accuses-transport-owner-police-probe-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः नंद नगरी में टेंपो चालक की चाकू गोदकर हत्या, परिजनों ने ट्रांसपोर्ट मालिक पर ही लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः नंद नगरी में टेंपो चालक की चाकू गोदकर हत्या, परिजनों ने ट्रांसपोर्ट मालिक पर ही लगाया आरोप
Sat, 23 Jan 2021 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 23 Jan 2021 05:36 PM IST
सार
-परिजनों ने ट्रांसपोर्ट मालिक पर ही लगाया हत्या करवाने आरोप, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
-शुक्रवार देर रात मालिक का फोन आने के बाद तुलसी निकेतन से निकला था सुंदर नगरी के लिए
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक टेंपो चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गुड्डू कश्यप (45) के रूप में हुई है। शुक्रवार देर रात को गुड्डू का शव सुंदर नगरी इलाके में फुटपाथ से मिला। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद गुड्डू का शव पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों ने गुड्डू के ट्रांसपोर्ट मालिक पर ही रुपयों की लेनदेन में उसकी हत्या करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से फरुर्खाबाद, यूपी का रहने वाला गुड्डू परिवार के साथ पंचशील, सोनिया विहार पार्ट-2, गाजियाबाद में रहता था। इसके परिवार में पत्नी सीता, दो बेटे व दो बेटी हैं। गुड्डू सुंदर नगरी, नंदनगरी में मोहम्मद खालिद नामक ट्रांसपोर्टर के पास टाटा-407 चलाता था।
विज्ञापन
गुड्डू के साले राम निवास ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह जीजा के साथ तुलसी निकेतन भोपुरा के पास होटल पर खाना खा रहा था। इसी दौरान गुड्डू के मालिक का कॉल आया और उसने माल ले जाने के लिए उसे बुलाया। रात करीब 11.00 बजे गुड्डू सुंदर नगरी के लिए निकल गया। इस बीच रात करीब 12.00 बजे गुड्डू के भाई हरीश ने उसे कॉल किया तो उसका फोन नहीं उठा। इस बीच 12.30 बजे किसी ने कॉल करने पर उसका फोन काट दिया।
इस बीच देर रात को खालिद ने कॉल कर परिजनों को सूचना दी कि किसी ने गुड्डू को चाकू मार दिया है। परिजन स्वमी दयानंद अस्पताल पहुंचे तो वहां पता चला कि गुड्डू की मौत हो चुकी है। हरीश ने आरोप लगाया कि गुड्डू का अपने मालिक से रुपयों की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से गुड्डू की मालिक ने ही हत्या करवाई। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। लूटपाट, रंजिश, रुपयों की लेनदेन समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच की जा रही है।