फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi municipal corporation mayor election will held on 24 june

दिल्ली में 24 जून को होंगे महापौर के चुनाव, 17 जून को नामांकन की आखिरी तारीख

Fri, 12 Jun 2020 07:42 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 12 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
delhi municipal corporation mayor election will held on 24 june
मतपत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

दिल्ली के तीनों नगर निगमों में 24 जून को महापौर और उपमहापौर के चुनाव होंगे। वहीं, 17 जून तक नामांकन की आखिरी तारीख तय की गई है। इस संबंध में निगम सचिव ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण महापौर और उपमहापौर के चुनाव नहीं हो सके थे। मई के अंत में भी चुनाव प्रक्रिया पूरा कराने की बात चली थी, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने से इसे टाल दिया गया था। जिसके बाद अब अधिसूचना जारी हुई है। दरअसल, निगम में प्रतिवर्ष अप्रैल में महापौर और उपमहापौर के लिए चुनाव होता है।
विज्ञापन


इस बार चुनाव वर्ष 2017 में चुने गए नेताओं में से चौथी बार महापौर-उपमहापौर के लिए हो रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में उतरी दिल्ली नगर निगम में अवतार सिंह, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में अंजु कमलकांत और दक्षिण दिल्ली नगर निगम में सुनीता कांगड़ा महापौर हैं। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में खाली पड़े सदस्यों के चार पदों के लिए भी चुनाव होंगे। चुनाव प्रक्रिया पटपड़गंज स्थित मुख्यालय में की जाएगी। वहीं, उत्तरी और दक्षिणी निगम का चुनाव दोपहर दो बजे सिविक सेंटर में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी निगम में चार सदस्यों के लिए भी होगा चुनाव
पूर्वी निगम में महापौर और उपमहापौर चुनाव के साथ-साथ खाली पड़े सदस्यों के चार पदों के लिए भी चुनाव किया जाएगा। पूर्वी निगम के चुनाव प्रक्रिया पटपड़गंज स्थित पूर्व निगम के मुख्यालय में की जाएगी। वहीं, उतरी और दक्षिणी निगम का चुनाव दोपहर दो बजे सिविक सेंटर में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed