{"_id":"63226f29104b6121a57f5688","slug":"delhi-more-than-76-percent-of-the-big-corridors-caught-in-the-trap-of-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : अतिक्रमण के जाल में फंसे 76 फीसदी से अधिक बड़े कॉरिडोर, ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : अतिक्रमण के जाल में फंसे 76 फीसदी से अधिक बड़े कॉरिडोर, ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में खुलासा
Thu, 15 Sep 2022 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 05:47 AM IST
सार
Delhi : दिल्ली के 77 बड़े कॉरिडोर में से 76 फीसदी से अधिक 59 कॉरिडोर अतिक्रमण के जाल में फंसे हैं, जबकि 18 अन्य भी इससे बचे नहीं हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। अब ट्रैफिक पुलिस आगाह कर रही है कि वाहनों की बेहतर आवाजाही के लिए सभी को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास अतिक्रमण के कारण हमेशा लगा रहता है जाम...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के 77 बड़े कॉरिडोर में से 76 फीसदी से अधिक 59 कॉरिडोर अतिक्रमण के जाल में फंसे हैं, जबकि 18 अन्य भी इससे बचे नहीं हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। अब संबंधित एजेंसियों को पत्र लिखकर ट्रैफिक पुलिस आगाह कर रही है कि वाहनों की बेहतर आवाजाही के लिए सभी को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
अगर एजेंसियों की तरफ से उपयुक्त कार्रवाई नहीं होती तो इसका जिम्मा दिल्ली पुलिस उठाएगी। इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जाम रहने वाले 77 कॉरिडोर की बेहतर आवाजाही सुनिश्चित करने का आदेश दिल्ली सरकार और पुलिस को दिया था।
विज्ञापन
इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस ने सभी कॉरिडोर का सर्वे कर लिया है। इसमें अतिक्रमण को जाम की मूल वजह बताई गई है। वहीं, निर्माण कार्य व वाहनों का दबाव भी परेशानी बनता है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने अब संबंधित एजेसियों के साथ मिलकर स्थानीय थाना पुलिस को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
निर्माण कार्य से यहां लगता है जाम
कोंडली ब्रिज, आजादपुर टर्मिनल, केवल पार्क, मुकरबा चौक से मधुवन चौक, कंझावला चौक, मधुवन चौक, शाहबाद डेयरी, चंदगीराम अखाड़ा, सीजीओ कॉम्पलेक्स रोड, अंडर आईआईटी फ्लाईओवर, छतरपुर वाई पाइंट, हमदर्द टी पाइंट, आश्रम चौक से महारानी बाग, आश्रम चौक अंडरपास, भैरो रोड, द्वारका लिंक रोड, एनएच-48 धौला कुंआ, एनएच-44 व पीरीगढ़ी चौक।
ट्रैफिक पुलिस के इन जिलों में 55 जगहों पर रहता है भारी जाम
- शाहदरा जिला-शाहदरा मंडी, जीटीबी क्रॉसिंग, कैलाश नगर पुश्ता, जगतपुरी रेड लाइट
- पूर्वी जिला- आईएसबीटी आनंद विहार, निर्माण विहार, विकास मार्ग, कोंडली ब्रिज
- उत्तर-पूर्वी जिला- लोनी रोड गोलचक्कर, सीलमपुर टी पाइंट, खजूरी खास
- उत्तर-पूर्वी जिला-ब्रिटानिया चौक, केवल पार्क, आजादपुर टर्मिनल, किंग्जवे कैंप
- रोहिणी- मधुवनी चौक, मुकरबा चौक से मधुवन चौक, मधुवन चौक
- बाहरी-उत्तरी जिला-लिबासपुर अंडरपास, रामदेव चौक
- मध्य जिला-आनंद पर्वत, विकास मार्ग, एनएस मार्ग, अजमेरी गेट चौक, रानी झांसी रोड
- उत्तरी जिला- बुलेवर्ड मार्ग, तीस हजारी, यमुना ब्रिज, आईएसबीटी रिंग रोड, चंदगीराम अखाडा
- दक्षिण जिला- बारापूला फ्लाईओवर, एमबी रोड पर हमदर्द टी पाइंट, अद्र्धचनी गांव से पीटीएस तक, एमबी रोड, युसूफ सराय मार्केट, अंडर आईआईटी फ्लाईओवर, छत्तरपुर मंदिर वाई पाइंट
- दक्षिण-पूर्वी जिला-बारापूला फ्लाईओवर, आश्रम चौक अंडरपास, कालिंदी कुंज रोड, सरिता फ्लाईओवर से आली गांव, आश्रम चौक से महारानी बाग, ओखला मंडी रेड लाइट।
- नई दिल्ली दिल्ली जिला- सरदार पटेल मार्ग, भैरो रोड