Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसे बदरा, 40 उड़ानें देरी से और सात के मार्ग बदले
दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों के बाद बारिश होने से निवासियों को गर्मी से राहत मिली। खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट से जाने वाली कम से कम 25 उड़ानें जबकि आने वाली 15 उड़ानें देरी से चलीं। इस दौरान लगभग सात उड़ानें डाइवर्ट की गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में मानसून की आंखमिचोली का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से तेज धूप और गर्मी थी, लेकिन दोपहर में अचानक आसमान में काले बादल छा गए। दिल्ली व एनसीआर के कई इलाकों में बारिश भी होने लगी। आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल देख लोगों ने राहत की सांस ली है।
नोएडा में रात जैसा अंधेरा
सड़कों पर होने लगा जलजमाव
#WATCH | Rain lashes parts of the national capital. Visuals from Mahadev road and Pandit Pant Marg pic.twitter.com/BpiWpYQLnY
— ANI (@ANI) July 20, 2022
मौसम विभाग ने जारी किया था येलो अलर्ट
दो से तीन दिनों तक बारिश होगी
मंगलवार को हुई थी हल्की बारिश
मौसम विभाग ने जताया था अनुमान
विस्तारा ने ट्विटर पर बताया कि मुंबई-दिल्ली की उसकी दो उड़ानें यहां मौसम खराब होने के कारण दूसरे शहर भेजनी पड़ीं। इनमें एक उड़ान जयपुर जबकि दूसरी उड़ान इंदौर भेजी गई।
सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाईअड्डे से कम से कम सात फ्लाइट्स दूसरे शहरों में भेजनी पड़ीं। इस संबंध में बयान लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर फोन किया गया तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला।