फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR Rain Weather Forecast Live: Delhi NCR Heavy Rain, Traffic Jam, Water Logging, and IMD Monsoon News U

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसे बदरा, 40 उड़ानें देरी से और सात के मार्ग बदले

Wed, 20 Jul 2022 07:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 20 Jul 2022 07:51 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों के बाद बारिश होने से निवासियों को गर्मी से राहत मिली। खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट से जाने वाली कम से कम 25 उड़ानें जबकि आने वाली 15 उड़ानें देरी से चलीं। इस दौरान लगभग सात उड़ानें डाइवर्ट की गईं।

विज्ञापन
Delhi NCR Rain Weather Forecast Live: Delhi NCR Heavy Rain, Traffic Jam, Water Logging, and IMD Monsoon News U
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में मानसून की आंखमिचोली का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से तेज धूप और गर्मी थी, लेकिन दोपहर में अचानक आसमान में काले बादल छा गए। दिल्ली व एनसीआर के कई इलाकों में बारिश भी होने लगी। आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल देख लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

 

नोएडा में रात जैसा अंधेरा

नोएडा में तो आसमान अचानक इतना काला हो गया कि रात जैसा अंधेरा छा गया। लोग ऐसा मौसम देख आश्चर्य करते रहे। बारिश ने दिल्ली एनसीआर में गर्मी से राहत तो दी ही, लेकिन साथ ही दिक्कतें भी बढ़ा दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर होने लगा जलजमाव

कुछ ही देर की तेज बारिश के कारण दिल्ली व आसपास के इलाकों में सड़कों पर जलजमाव होने लगा। कई इलाकों में सड़कों और गलियों में भी पानी भर गया। पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहनों को भी भारी परेशानी होने लगी।
 
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया था येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी करते हुए मूसलाधार बारिश की संभावना जताई थी। आज तेज बारिश की वजह से अधिकतम व न्यूनतम पारे में भी कमी आने की संभावना है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलने की बात कही गई है।
 

दो से तीन दिनों तक बारिश होगी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गर्त उत्तर की दिशा में बढ़ रही है। इस वजह से आगामी दो से तीन दिनों तक दिल्ली व आसपास के राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
 

मंगलवार को हुई थी हल्की बारिश

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इस दौरान सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होते रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बदरा छा गए, लेकिन कुछ जगहों पर तेज तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश की फुहारें ही कुछ देर के लिए पड़ी।

मौसम विभाग ने जताया था अनुमान

आइएमडी ने बुधवार को तेज बारिश का अनुमान पहले ही जारी किया था। बारिश का दौर ऐसे ही चलता रहा तो लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

नोएडा में बारिश फिलहाल बंद हो गई है लेकिन सड़कों और गलियों पर जलभराव हो गया है। यहां सड़कों पर बाइक वालों को गाड़ी चलाने में बहुत परेशानी हो रही है क्योंकि कई स्थानों पर गड्ढे पानी के कारण दिख नहीं रहे हैं।

नोएडा में काले बादल अभी भी छाए हुए हैं। कई दिनों बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को संभावना जताई थी कि लंबे समय से गर्मी से परेशान एनसीआर वासियों को मंगलवार से राहत मिलेगी। मंगलवार से बारिश का दौर शुरू होने की भविष्य़वाणी जताई गई थी। हालांकि मंगलवार को एनसीआर में लोग उमस से परेशान रहे लेकिन बुधवार सुबह से ही मौसम बारिश का हो गया था।

बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे शाम तक बारिश होने की उम्मीद है।

बुधवार को हुई बारिश के कारण हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है। बारिश के कारण बुधवार को आईजीआई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सात विमानों के मार्ग बदलने पड़े जबकि 40 उड़ानें देरी से चलीं।

खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट से जाने वाली कम से कम 25 उड़ानें जबकि आने वाली 15 उड़ानें देरी से चलीं।

विस्तारा ने ट्विटर पर बताया कि मुंबई-दिल्ली की उसकी दो उड़ानें यहां मौसम खराब होने के कारण दूसरे शहर भेजनी पड़ीं। इनमें एक उड़ान जयपुर जबकि दूसरी उड़ान इंदौर भेजी गई।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाईअड्डे से कम से कम सात फ्लाइट्स दूसरे शहरों में भेजनी पड़ीं। इस संबंध में बयान लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर फोन किया गया तो वहां से कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed