Delhi: केजरीवाल सरकार और एलजी में फिर जंग, कार्यक्रम में जबरन पीएम का पोस्टर लगाने के आरोप
गोपाल राय ने बताया कि बीती रात दिल्ली पुलिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जबरदस्ती आम आदमी पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया और पीएम मोदी की तस्वीर वाले बैनर लगा दिए।
विस्तार
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले थे लेकिन अब उन्होंने वहां नहीं जाने का निश्चय किया है। गोपाल राय का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने ये सब प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशों पर किया है।
उन्होंने कहा कि बीती रात दिल्ली पुलिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को कब्जे में ले लिया। उन्होंने जबरदस्ती आम आदमी पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया और पीएम मोदी की तस्वीर वाले बैनर लगा दिए।
इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को वार्निंग देते हुए पीएम मोदी की तस्वीरों वाले बैनरों को हाथ लगाने से भी मना किया। गोपाल राय ने बताया कि कार्यक्रम में एलजी वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री केजरीवाल, दोनों लोगों को शामिल होना था। सारी तैयारियां कर ली गई थीं।
केजरीवाल सरकार के एक कार्यक्रम को पीएम मोदी का राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया गया है। इसलिए मैंने और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उसमें शामिल न होने का फैसला किया है।
राय ने कहा कि इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि पीएम मोदी को केजरीवाल से डर लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सत्येंद्र जैन को तुच्छ आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।
अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिदोदिया को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। सीएम को सिंगापुर जाना था लेकिन फाइल अटकी रही। पुलिस से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है, न कि पीएम मोदी के बैनर चिपकाने की।
Delhi Govt के वन महोत्सव में CM @ArvindKejriwal को शामिल होना था
— AAP (@AamAadmiParty) July 24, 2022
लेकिन प्रधानमंत्री कार्यलय के आदेश पर Police ने मंच पर कब्ज़ा कर ज़बरदस्ती Modi जी की तस्वीर लगा दी और हटाने पर गिरफ़्तारी की धमकी दी
मोदी जी दिल्ली Govt के कायर्क्रम में अपनी तस्वीर लगाकर क्या साबित करना चाहते? pic.twitter.com/B3Hdo5KCLr