{"_id":"61c537b244336c57c1032126","slug":"delhi-minimum-temperature-was-5-5-and-shimla-recorded-5-4-degree-celsius","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला बनी दिल्ली: न्यूनतम पारे में सिर्फ 0.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर, जम्मू से भी अधिक सर्द रिकॉर्ड की गई दिल्ली की सुबह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला बनी दिल्ली: न्यूनतम पारे में सिर्फ 0.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर, जम्मू से भी अधिक सर्द रिकॉर्ड की गई दिल्ली की सुबह
Fri, 24 Dec 2021 08:30 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 24 Dec 2021 08:30 AM IST
सार
दिल्ली का न्यूनतम तापमान जहां सामान्य से दो कम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, शिमला का न्यूतनतम तापमान सामान्य के बराबर 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यही नहीं सर्दी के रिकॉर्ड में दिल्ली ने जम्मू को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में सर्दी का कहर जारी है। इस कड़ी में अब दिल्ली में शिमला की तरह सर्दी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में दिल्ली और शिमला के न्यूनतम तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया है।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान जहां सामान्य से दो कम 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, शिमला का न्यूतनतम तापमान सामान्य के बराबर 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यही नहीं सर्दी के रिकॉर्ड में दिल्ली ने जम्मू को भी पीछे छोड़ दिया है।
बृहस्पतिवार को जम्मू का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्यिस दर्ज हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आज से सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणी के मुताबिक, इस सप्ताह से उत्तरी पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बन रहे चक्रवात की वजह से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद व हिमाचल प्रदेश में 25 दिसंबर तक हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर बन रहा है।

वहीं, 26- 27 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश व राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। जम्मू, हिमाचल के निचले स्तर, पंजाब के उत्तरी भाग, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश में ओले गिरने की भी संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। हवा में नमी का स्तर 45 से 94 फीसदी तक बना रहा। इस वजह से सुबह के समय सड़कों से लेकर हवाई पट्टियों पर कोहरे की चादर देखने को मिली।
वहीं, प्रदूषण अधिक होने की वजह से प्रदूषण के कणों ने कोहरे के साथ मिलकर स्मॉग का रूप ले लिया था। दिनभर धूप निकलने की वजह से लोगों को सर्दी से हल्की राहत रही। हालांकि, शाम होते ही हल्की सर्द हवाओं की वजह से लोगों की ठिठुरन नहीं गई।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आगामी 26 और 27 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। बादल छाए रहने की स्थिति में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे सर्दी से कुछ हल्की राहत मिलने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 6 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:31 बजे
सूर्योदय का समय: 7:12 बजे
-सुबह के समय हल्का कोहरा बना रहेगा। दिनभर मौसम साफ रहेगा व अच्छी धूप खिलेगी। शाम को सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ेगी। हवा की रफ्तार मध्यम स्तर की रहने की वजह से प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।