फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Metro will start running on gray line in 10 days, preparations in final phase

दिल्ली : 10 दिन में ग्रे लाइन पर दौड़ने लगेगी मेट्रो, तैयारियां अंतिम दौर में

Fri, 20 Aug 2021 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:57 AM IST
सार

  • दिल्ली-हरियाणा के गांवों से होगी बेहतर कनेक्टिविटी
  • द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक होगा परिचालन
  • फिलहाल द्वारका से नजफगढ़ के बीच है सेवा

विज्ञापन
Delhi: Metro will start running on gray line in 10 days, preparations in final phase
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर इस माह के अंत तक सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल अंतिम दौर की तैयारियां चल रही हैं। अगले 10 दिन में सेवाएं शुरू होने से ढांसा कॉरिडोर से आगे भी हरियाणा और दिल्ली के गांवों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 6 अगस्त को पिंक लाइन पर त्रिलोकपुरी-मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू की गई थी। इसके दो सप्ताह बाद द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक ग्रे लाइन पर मेट्रो परिचालन शुरू करने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


ग्रे लाइन पर फिलहाल द्वारका से नजफगढ़ के बीच करीब 4.2 किलोमीटर में सेवा यात्रियों को उपलब्ध है। इससे आगे के लिए मेट्रो की सुविधा नहीं होने की वजह से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी वक्त लगता है। नेटवर्क विस्तार के बाद अब यात्रियों को ब्लू लाइन से होकर ग्रे लाइन के करीब छह किलोमीटर तक मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, मेट्रो सेवाएं शुरू करने के लिए ट्रायल के बाद सुरक्षा आयुक्त भी इस हिस्से का जायजा ले चुके हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस माह के अंत तक यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। ग्रे लाइन के नजदीक कई ग्रामीण क्षेत्र हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन को भी सौंदर्यीकृत किया गया है। इसमें परंपरा और संस्कृति को अलग अंदाज में पेश किया गया है, ताकि यात्रियों को दिल्ली के किसी भी हिस्से में आते-जाते हुए अपनेपन का अहसास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर तक पिंक लाइन होगी ड्राइवरलेस 
पिंक लाइन पर मेट्रो के सिग्नलिंग कार्यों की वजह से सुबह और रात के वक्त मेट्रो परिचालन के वक्त में बदलाव किया गया है। त्रिलोकपुरी, संजय लेक-मयूर विहार (पॉकेट-1) के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू होने के बाद इसे ड्राइवरलेस करने की तैयारी चल रही है। सिग्नलिंग के साथ साथ मेट्रो परिचालन प्रणाली में भी ड्राइवरलेस के लिहाज से जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। 


माना जा रहा है कि 11 सितंबर से मेट्रो सेवाएं सामान्य होने के बाद पिंक लाइन मेट्रो को ड्राइवरलेस करने के लिए ट्रायल होगा। अक्तूबर तक इसे ड्राइवरलेस करने की संभावना जताई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए 10 सितंबर तक मजलिस पार्क और शिव विहार से मेट्रो परिचालन सुबह नियत समय से आधे घंटे बाद यानी 6.30 बजे से किया जा रहा है। रात के वक्त आखिर मेट्रो का वक्त भी 11 बजे के बजाय 10 बजे कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed