फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Metro Viral Video argument between two women Joota utha ke marugi

'जूता उठाकर मारूंगी': मेट्रो में दो महिलाओं के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 03 Aug 2023 12:47 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 03 Aug 2023 12:47 PM IST
सार

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर वीडियो वायरल हुआ है। इस ताजा वीडियो में एक महिला कोच के अंदर दो महिलाओं में जमकर बहस हो रही है। 

विज्ञापन
Delhi Metro Viral Video argument between two women Joota utha ke marugi
दिल्ली मेट्रो का वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक महिला कोच के अंदर दो महिलाएं आपस में बहस कर रही हैं। इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हुए हैं। पहली महिला अपने पास आकर बैठी दूसरी महिला पर भड़क जाती है। वायरल वीडियो की शुरुआत में पहली महिला कहती है कि हां.. पागल हूं मै, पागल हूं। दूसरी महिला कहती है दिमाग मत चाटिए। इस पर पलवार करते हुए पहली महिला कहती है कि पहले तू चुप हो। दूसरी महिला कहती है मैं चुप नहीं होने वाली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके बाद पहली महिला उठकर सामने वाली सीट पर बैठ जाती है। लेकिन फिर भी दोनों के बीच बहस चलती रहती है। पहली महिला फिर कहती है कि भौंक भौंक, पहले तू बोली, मैं नहीं बोली। दूसरी महिला कहती है कि मैंने आपसे थोड़ा सा खिसकने को कहा था। पहली महिला शांत नहीं होती है और कहती है कि तेरी जुबान कैंची की तरह चलती रहती है। 

दूसरी भड़की महिला तुरंत जवाब देते हुए कहती है कि जूता उठाकर मारूंगी। बदतमीज कहीं की। दोनों की बहस जारी रहती है। इतने में दूसरी महिला के रिश्तेदार भी बीच में आते हैं और पहली महिला को चुप होने के लिए कहते हैं। लेकिन वह फिर भी चुप नहीं होती है। यह पूरी घटना सामने बैठी एक महिला ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली। घटना मेट्रो ट्रेन के अंदर महिला कोच की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed