{"_id":"617422b88bbd4d70070d45ed","slug":"delhi-metro-rail-services-to-be-effected-due-to-maintainance-work-on-yellow-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro News: आज सवेरे यलो लाइन पर बाधित रहेंगी सेवाएं, यात्री फीडर बस का कर सकते हैं इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro News: आज सवेरे यलो लाइन पर बाधित रहेंगी सेवाएं, यात्री फीडर बस का कर सकते हैं इस्तेमाल
Sun, 24 Oct 2021 09:40 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 24 Oct 2021 09:40 AM IST
सार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि रविवार को कुछ घंटे के लिए येलो लाइन पर सेवाएं बाधित रहेंगी। येलो लाइन पर विश्वविद्यालय और मॉडल टाउन स्टेशनों के बीच रविवार सुबह 7:30 बजे से कुछ घंटों के लिए मेट्रो नहीं चलेगी।
विज्ञापन
Delhi Metro
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए डीएमआरसी ने आवश्यक सूचना जारी की है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि रविवार को कुछ घंटे के लिए येलो लाइन पर सेवाएं बाधित रहेंगी। येलो लाइन पर विश्वविद्यालय और मॉडल टाउन स्टेशनों के बीच रविवार सुबह 7:30 बजे से कुछ घंटों के लिए मेट्रो नहीं चलेगी।
विज्ञापन
रखरखाव के कार्यों के कारण येलो लाइन पर सेवाएं बाधित रहेंगी, लेकिन अन्य लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह ही जारी रहेंगी। इसके साथ ही डीएमआरसी ने यह भी जानकारी दी कि यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए इस दौरान दिल्ली मेट्रो की फीडर बस सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध रहेंगी। यात्री अपने मेट्रो की फीडर बस सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें टिकट नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन