फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Metro gave information save from Omicron through Chole Bhature you should also know

दिल्ली मेट्रो: डीएमआरसी ने छोले भटूरे के माध्यम से दी ओमिक्रॉन से बचाव की जानकारी, आप भी जानें

Tue, 21 Dec 2021 06:49 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 06:49 PM IST
सार

छोले भटूरे के साथ यह भी दिखाया गया है कि मेट्रो के एक ही कोच में बैठे यात्रियों को मास्क के साथ एक निश्चित दूरी पर दिखाया गया है। इसके जरिये यात्रियों को बताने की कोशिश की गई है

विज्ञापन
Delhi Metro gave information save from Omicron through Chole Bhature you should also know
दिल्ली मेट्रो - फोटो : डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से

विस्तार

संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्विटर हैंडल पर छोले-भटूरे के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। ट्वीट में एक ही प्लेट में छोटे और भटूरे हैं, मगर दोनों के बीच की दूरी रहती है। जागरूकता के लिहाज से दिल्ली मेट्रो ने एक ऐसे विचार के जरिये यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके जरिये यह भी बताने की कोशिश की गई है कि स्वाद अच्छा होने के बाद भी दोनों एक दूसरे से दूर रहते हैं। छोले और भटूरे को साथ खाने पर लजीज स्वाद चखने से पहले दोनों के बीच की दूरी होती है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा और संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना काल में अक्सर जागरूकता संदेश दिए जाते रहे हैं। छोले भटूरे के साथ यह भी दिखाया गया है कि मेट्रो के एक ही कोच में बैठे यात्रियों को मास्क के साथ एक निश्चित दूरी पर दिखाया गया है। इसके जरिये यात्रियों को बताने की कोशिश की गई है कि खाने के लिए मास्क को हटाना जरूरी है, मगर कोविड को देखते हुए सामाजिक दूरी सहित सभी दूसरी हिदायतों का पालन करना भी जरूरी है।
विज्ञापन


नियमों का नहीं हो रहा पालन
मेट्रो में यात्रियों को खड़े होकर सफर होने की इजाजत मिलने के बाद नियमों की अनदेखी का सिलसिला जारी है। एक कोच में सभी सीटों के अलावा 30 यात्रियों को खड़े होकर सफर होने की इजाजत मिलने से सामाजिक दूरी का पालन संभव नहीं है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें इजाजत मिलने के बाद ही सफर कर रहे हैं। मंगलवार को रोहिणी, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ के बीच सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा था। एस्कलेटर पर भी भीड़ होने पर एक सीढ़ी छोड़ने के बजाय भीड़ में सफर कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed