{"_id":"6067162f8ebc3ed37a20512f","slug":"delhi-metro-flying-squad-challan-529-passengers-who-did-not-wear-masks-and-did-not-follow-social-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो: यात्रा के दौरान मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 529 यात्रियों का कटा चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो: यात्रा के दौरान मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 529 यात्रियों का कटा चालान
Fri, 02 Apr 2021 09:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 02 Apr 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर लोगों का कटा चालान।
- फोटो : ट्विटर ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में भी नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी शिकंजा कसने लगा है। पिछले सप्ताह के दौरान रोजाना औसतन पांच सौ से अधिक यात्रियों को नियमों की अनदेखी के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी 529 यात्रियों को नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना किया गया। मास्क ठीक तरह से न लगाने या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर मेट्रो की फ्लाइंग स्कवॉड की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्टेशन परिसर और इर्द गिर्द के 50 मीटर के दायरे में साफ सफाई को पुख्ता किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत दिल्ली मेट्रो के परिसर और मेट्रो के अंदर स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान दिव्यांगों के लिए भी टॉयलेट की साफ सफाई के अलावा लिफ्ट, मेट्रो कोच सहित सभी जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि संक्रमण के प्रसार का खतरा न रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 3582 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की है। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना की यह चौथी लहर है। हम हर संभव उपाय कर रहे हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी की जो लहर चल रही है, वो पिछली लहरों की तरह गंभीर नहीं है। इसलिए दिल्ली में किसी भी तरह के कोई लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। हमलोग स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगर लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न होती है तो इस तरह का कोई भी निर्णय लेने से पहले सलाह मशविरा करूंगा। उन्होंने कहा कि यह देश में कोरोना की दूसरी लहर है, लेकिन दिल्ली के लिए चौथी लहर है।
बता दें कि कोरोना पर काबू पाने के लिए केजरीवाल ने शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाई थी। इसमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड़ प्रबंधन और सिरो सर्वे के साथ वर्तमान में कोरोना मामलों की समीक्षा की गई।