Delhi Metro: डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मीम, मेट्रो में न नाचने की दी सलाह, जानिए वजह
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी, DMRC) ने सोशल मीडिया पर एक मीम (Meme) शेयर किया है, जिसमें वो लोगों को न नाचने की सलाह दे रही है।
विस्तार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी, DMRC) ने सोशल मीडिया पर एक मीम (Meme) शेयर किया है, जिसमें वो लोगों को न नाचने की सलाह दे रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आरआरआर (RRR Movie) फिल्म का ऑस्कर के लिए नॉमिनेट मशहूर गाना नाटू-नाटू (Naatu-Naatu) का प्रयोग कर लोगों को नाचने से मना किया है। सावधान करते हुए लिखा है "नाचना मजेदार है, लेकिन दिल्ली मेट्रो में ना-नाचो।"
Remember to
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) February 6, 2023
Respect your
passengeRs#DelhiMetro pic.twitter.com/0uXa2S32Rq
जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर की सिग्नेचर डांस मूव्स करते हुए एक तस्वीर पर मजाकिया लाइन लिखी गई थी। पोस्ट को कैप्शन दिया गया था, "अपने पैसेंजर्स का सम्मान करना याद रखें"। तस्वीर में एक डिस्क्लेमर भी था, जिसमें लिखा था, ''दिल्ली मेट्रो के अंदर रील/डांस वीडियो या ऐसी कोई भी गतिविधि करना, जिससे यात्रियों को असुविधा हो, सख्त वर्जित है।''