Delhi Metro: तकनीकी खराबी के कारण ब्लू लाइन प्रभावित, दूसरी सभी सेवाएं जारी
राजधानी दिल्ली में द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/ वैशाली के लिए ब्लू लाइन मेट्रों की सेवाओं में विलंब है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी / वैशाली तक सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा जारी है।
डीएमआरसी ने यात्रियों को सतर्क करने के लिए सुबह लगभग 7.15 बजे ट्वीट किया। डीएमआरसी के सूत्रों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण लाइन पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यह लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ती है, और यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली तक शाखाएं भी जाती है।
Blue Line Update
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) October 5, 2022
Delay in services from Dwarka Sector 21 to Noida Electronic City/Vaishali.
Normal service on all other lines.