{"_id":"602a5b7f8ebc3ee8f1663c7b","slug":"delhi-metro-common-mobility-card-will-make-travel-easier-from-next-year-facility-on-all-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन मोबिलिटी कार्ड से सफर होगा आसान, अगले साल तक सभी लाइनों पर एक साथ यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमन मोबिलिटी कार्ड से सफर होगा आसान, अगले साल तक सभी लाइनों पर एक साथ यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Mon, 15 Feb 2021 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 15 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली वासियों को सभी लाइनों पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड(एनसीएमसी)पर यानि रुपे कार्ड पर सफर करने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। दरअसल, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर इसकी शुरुआत के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने सभी लाइनों पर यात्रियों के लिए इस सुविधा की शुरुआत का निर्णय लिया।
विज्ञापन
डीएमआरसी का कहना है कि इस दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। लाइनों के आपस में जुड़े होने की वजह से सभी लाइनों पर एनसीएमसी की सुविधा एक साथ शुरुआत की जाएगी। दिसंबर 2022 तक इसकी शुरुआत किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एनसीएमसी की शुरुआत से यात्रियों को बस, मेट्रो में सफर करने और पार्किंग सहित कई और सुविधाओं में इस कार्ड के इस्तेमाल का मौका मिल जाएगा। इससे समय की बचत होगी तो यात्रा भी सुलभ होगी। अलग अलग परिवहन सेवाओं के उपयोग के लिए बार बार टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक के मुताबिक अलग अलग मेट्रो लाइनों पर काम की शुरुआत चरणों में होगी। एयरपोर्ट लाइन की टिकटिंग प्रणाली पहले ही अलग थी। मेट्रो यात्रियों को एनसीएमसी का फायदा मिले, इसके लिए सभी लाइनों पर एक साथ शुरुआत की जाएगी। हालांकि अलग अलग लाइनों पर काम पूरा होने के बाद टेस्टिंग और ट्रायल किया जाएगा, ताकि एक साथ सभी लाइनों पर यात्रियों के लिए सफर आसान हो जाए।