फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi MCD elections BJP s top leadership will handle Amit Shah can take stock of preparations on March 12

एमसीडी चुनाव: भाजपा का शीर्ष नेतृत्व संभालेगा कमान, जल्द ही अमित शाह ले सकते हैं तैयारियों का जायजा

Tue, 08 Mar 2022 07:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 07:02 PM IST
सार

दिल्ली एमसीडी चुनाव की कमान भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व जल्द ही संभाल लेगा। विधायकों, सांसदों व पूर्व सांसदों को केंद्र की योजनाओं से दिल्ली वालों को अवगत कराने के साथ दिल्ली सरकार की कमियों को मतदाता के बीच जाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
Delhi MCD elections BJP s top leadership will handle Amit Shah can take stock of preparations on March 12
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एमसीडी चुनाव की कमान भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व जल्द ही संभाल लेगा। अभी भाजपा नेतृत्व की निगाहें राज्यों के विधान सभा चुनावों पर हैं। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि भाजपा अगर यूपी और उत्तराखंड में सत्ता हासिल करती है तो पूर्वांचली समुदाय को अपने हक में लामबंद करना आसान रहेगा। हालांकि, एक भाजपा नेताओं का एक तबका यह भी मानता है कि अगर पंजाब में आम आदमी को बढ़त मिलती है तो चुनाव टक्कर का रहेगा। इस दौरान पार्टी हर उस सियासी दांव का इस्तेमाल करेगी, जिनसे सत्ता पर काबिज होने की गुंजाइश हो।

विज्ञापन


अमित शाह ले सकते हैं तैयारियों का जायजा
अगले महीने प्रस्तावित दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। बैठकों के दौर के साथ ही कमेटी का गठन, सभी मोर्चा को संगठित करने, पार्षदों व मेयर के साथ बैठक आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी चुनाव की तैयारी करने का निर्देश एकजुटता के साथ दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि 12 मार्च को अमित शाह तैयारियों का जायजा ले सकते हैं। साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी मंत्र देंगे।
विज्ञापन

 

सभी को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा गया

एमसीडी चुनाव को लेकर सभी को तैयार रहने को कहा गया है। उम्मीदवारों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व इस बार अलग तरह की रणनीति तैयार करेगी। पिछले चुनाव में सभी नये नेताओं को पार्टी ने टिकट दिया था तो इस बार पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं के साथ प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों को भी तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि इस बार पार्टी के विरष्ठ नेता चुनाव लड़ने से दूरी बना रहे है। चुनाव लड़ने की जगह चुनाव लड़वाने की भूमिका चाहते है। 

विधायक व सांसद भी पूरी ताकत लगाएंगे

राष्ट्रीय नेतृत्व ने एकजुटता के साथ एमसीडी चुनाव की तैयारी करने को कहा है। इसके लिए विधायकों, सांसदों व पूर्व सांसदों को केंद्र की योजनाओं से दिल्ली वालों को अवगत कराने के साथ दिल्ली सरकार की कमियों को मतदाता के बीच जाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed