{"_id":"611411828ebc3e798b6647db","slug":"delhi-manish-sisodia-inaugurated-the-resource-center-says-students-will-get-special-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने किया रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, बोले- छात्रों को मिलेगी विशेष मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मनीष सिसोदिया ने किया रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, बोले- छात्रों को मिलेगी विशेष मदद
Wed, 11 Aug 2021 11:35 PM IST
कुमार संभव
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:35 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी दिल्ली में 31 रिसोर्स सेंटर शुरू करने का एलान किया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का कहना है कि इन सेंटरों से छात्रों को विशेष मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार (11 अगस्त) को आरके पुरम में एक रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया। इस रिसोर्स सेंटर से छात्रों को पठन-पाठन में विशेष सहायता मिलेगी और वे अपनी मनचाही फील्ड में आगे बढ़ सकेंगे। दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 31 रिसोर्स सेंटर खोले जाएंगे, जिससे राजधानी के बच्चों का समग्र विकास हो सके। इन सेंटरों पर फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी और व्यवहार मॉडिफिकेशन जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इससे दिव्यांग छात्रों के विकास में कोई अड़चन नहीं आएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समावेशी शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन रिसोर्स सेंटर्स के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सभी जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। उन्हें साइकोलॉजिकल काउंसलिंग, ऑक्यूपेशनल थेरेपी और स्पीच थेरेपी जैसे सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन