{"_id":"605dd368e5fe456baf14e89b","slug":"delhi-loot-with-shooting-player-by-playing-trick-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : शूटिंग खिलाड़ी को झांसा देकर बैग ले उड़े बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : शूटिंग खिलाड़ी को झांसा देकर बैग ले उड़े बदमाश
Fri, 26 Mar 2021 05:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 26 Mar 2021 05:58 PM IST
सार
- जयपुर से टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर दिल्ली पहुंचा था
- बैग में था एयर पिस्टल समेत अन्य सामान, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस इलाके में बदमाशों ने एक शूटिंग खिलाड़ी को झांसा देकर उसका बैग लेकर फरार हो गया। बैग में उसका एयर पिस्टल के अलावा अन्य सामान था। घटना के समय वह मोरी गेट इलाके में घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी और चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मूलत: गांव बझेड़ा, बुलंदशहर यूपी निवासी गौरव शर्मा(19) शूटिंग खिलाड़ी है। इन दिनों वह जयपुर में आयोजित टूर्नामेंट में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचा। वह मोरी गेट से दिल्ली के संगम विहार बुराड़ी में रहने वाले अपने जीजा के घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और कहा कि उसके पास पैसे हैं लेकिन उसे जल्द ही अपने घर पर पैसे भेजने हैं इसलिए युवक ने गौरव से कहा कि वह ऑनलाइन उसके घर पर पैसे भेज दें। इसके एवज में उसे पांच हजार रुपये से ज्यादा दे देगा।
विज्ञापन
लालच में आकर गौरव अपने बैग को युवक के पास रखकर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में जाकर बैलेंस चेक करने लगा। एटीएम से निकलकर गौरव युवक से बात कर रहा था, इसी दौरान युवक का एक दोस्त भी आ गया और उसने बातचीत करने के लिए गौरव से मोबाइल ले लिया।
गौरव अपना एटीएम कार्ड भी बैग में रख लिया। बातचीत करने के दौरान ही एक युवक उसके हाथ से बैग छीनकर भागने लगा। जबकि दूसरा उसका मोबाइल फोन लेकर चला गया। गौरव की तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसके बताया कि बैग में उसका एयर पिस्टल सहित अन्य सामान हैं। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।