Delhi Lockdown: पहले दिन राजीव चौक, नई दिल्ली, चांदनी चौक समेत 10 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री पर रोक
डीएमआरसी ने लॉकडाउन के पहले दिन मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 10 मेट्रो स्टेशन की एंट्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lockdown in Delhi Day 1 Latest News in Hindi: कोरोना के कहर ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन ला दिया है। सोमवार 26 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। इसको लेकर दिल्ली मेट्रो ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। डीएमआरसी ने लॉकडाउन के पहले दिन मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 10 मेट्रो स्टेशन की एंट्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि श्याम पार्क, राज बाग, मोहन नगर, राजीव चौक, एमजी रोड, नई दिल्ली, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। हालांकि, इन मेट्रो स्टेशनों के निकास द्वार खुला रहेगा। डीएमआरसी के अधिकारियों ने कहा कि हालात सामान्य होने पर एंट्री खोल दी जाएगी।
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) April 20, 2021
Entry for the following stations have been temporarily closed to ensure social distancing as part of our crowd control measures:
Shadipur
Dwarka mor
Tagore Garden
Rajouri Garden
Patel Nagar
Subhash Nagar
Kirti Nagar
Rajendra Place
Moti Nagar
Exit is allowed.
इसके साथ ही मेट्रो ने अपने परिचालन में भी बदलाव किया है। लॉकडाउन के दौरान पीक आवर में आधे घंटे के अंतराल से चलेगी। वहीं अन्य समय में एक घंटे के अंतराल से चलेगी। मेट्रो सुबह 6 बजे से रात के अपने पुराने समय के अनुसार 11 बजे तक चलेगी। सिर्फ फ्रीक्वेंसी में बदलाव किया गया है।
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही यात्रा की सुविधा मुहैया कराएगी। वे लोग जिन्हें लॉकडाउन के दौरान शर्तों के साथ आवागमन की छूट मिली है, वही लोग मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे वो भी अपना वैधानिक आईडी दिखाने के बाद।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने निर्णय लिया है कि लॉकडाउन के दौरान पीक आवर में सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे तक और शाम 5.00 बजे से 7.00 बजे तक मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 30 मिनट की रहेगी। बाकी पूरे दिन के लिए मेट्रो एक-एक घंटे के अंतराल पर मिलेगी। इस दौरान मेट्रो में सिर्फ 50 प्रतिशत सीट की क्षमता के अनुसार लोग बैठेंगे। कोई भी यात्री खड़े होकर सवारी नहीं करेगा।
जरूरत के हिसाब से चलेंगी बसें
डीटीसी का कहना है कि फिलहाल बसों की संख्या कम करने जैसा कोई आदेश नहीं है। फिर भी, यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। जिस रूट पर ज्यादा यात्री होंगे, उसके लिए सेवाएं सामान्य रहेंगी। जबकि उन रूट्स पर बसों की संख्या घटा दी जाएगी, जहां आम तौर पर यात्री नहीं होंगे। वहीं, 50 फीसदी की क्षमता के साथ यात्री बसों में सवार हो सकेंगे। डीटीसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के सफर में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देगी।