फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Bus service restored to Kathmandu after 20 months, departs from Ambedkar Stadium at 10 am

दिल्ली: 20 माह बाद काठमांडू के लिए बस सेवा बहाल, सुबह 10 बजे अंबेडकर स्टेडियम से हुई रवाना

Wed, 15 Dec 2021 11:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Dec 2021 11:02 AM IST
सार

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरएस मिन्हास ने बताया कि बस में सफर के दौरान सभी यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

विज्ञापन
Delhi: Bus service restored to Kathmandu after 20 months, departs from Ambedkar Stadium at 10 am
दिल्ली से काठमांडु के लिए बस सेवा हुई बहाल - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना काल में बंद हुई दिल्ली-काठमांडू के बीच बस सेवा करीब 20 महीने बाद बुधवार से बहाल हो गई। कोरोना महामारी के दौरान 23 मार्च, 2020 को भारत-नेपाल के बीच संचालित होने वाली बस सेवा बंद कर दी गई थी। बुधवार सुबह 10 बजे यात्रियों के साथ यह बस डॉ. अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल (दिल्ली गेट) से काठमांडू के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


दिल्ली से पहले ही तरह सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) को काठमांडू के लिए बस जाएगी। इसके अगले दिन सप्ताह में तीन दिन काठमांडू से दिल्ली के लिए बस में यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरएस मिन्हास ने बताया कि बस में सफर के दौरान सभी यात्री कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते नजर आए। दिल्ली-काठमांडू बस सेवा की विशेष जानकारी के लिए डीटीसी की वेबसाइट पर लॉग ऑन कर सकते हैं। इस बारे में विशेष जानकारी के लिए फोन नंबर 23318180/ 23712228 पर संपर्क कर सकते हैं।

किराये में करीब 500 की बढ़ोतरी

एक साल आठ महीने तक बंद रहने के बाद काठमांडू के लिए बस सेवा की शुरुआत हो रही है। यात्रियों को पहले से करीब 500 रुपये अधिक किराया चुकाना होगा। पहले काठमांडू के लिए दिल्ली से बस में सफर का किराया 2315 रुपये था। अब बढ़ोतरी के बाद टिकट के मद में 2800 के साथ सर्विस टैक्स का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed