{"_id":"6232cabac460b11b372b732c","slug":"delhi-jamia-professor-khalid-moin-arrested-in-bribery-case-gave-infrastructural-security-certificate-to-chintels","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जामिया के प्रोफेसर खालिद मोईन रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार, चिंटेल्स को भी दिया था ढांचागत सुरक्षा प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जामिया के प्रोफेसर खालिद मोईन रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार, चिंटेल्स को भी दिया था ढांचागत सुरक्षा प्रमाणपत्र
Thu, 17 Mar 2022 11:16 AM IST
अनुराग सक्सेना
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:16 AM IST
सार
मोईन ने ही हाल ही में गुरुग्राम में ढही चिंटेल्स पैराडिसो अपार्टमेंट की इमारत को ढांचागत सुरक्षा प्रमाणपत्र दिया था। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई थी। हालांकि उसकी गिरफ्तारी इस मामले से जुड़ी नहीं है।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रोफेसर खालिद मोईन को एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर मोईन को दिल्ली की एक आर्किटेक्चर कंपनी से रिश्वत लेते वक्त रंगे हाथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
मोईन ने ही हाल ही में गुरुग्राम में ढही चिंटेल्स पैराडिसो अपार्टमेंट को ढांचागत सुरक्षा प्रमाणपत्र दिया था। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई थी। हालांकि उसकी गिरफ्तारी इस मामले से जुड़ी नहीं है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने व्योम आर्किटेक्ट कंपनी के प्रखर पवार और इसी कंपनी के आबिद खान को भी गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरोपियों के परिसरों पर छापे भी मारे।
विज्ञापन